एक्सप्लोरर

Cristiano Ronaldo का सनसनीखेज दावा, बोले- 'कुछ लोग नहीं चाहते कि मैं मैनचेस्टर यूनाइटेड में रहूं'

Cristiano Ronaldo क्रिस्टियानो रोनाल्डो पिछले साल अगस्त में इटैलियन फुटबॉल क्लब युवेंतस से मैनचेस्टर यूनाइटेड में आए थे. यह इस क्लब के साथ उनका दूसरा टर्म है.

Cristiano Ronaldo on Manchester United: क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) और मैनचेस्टर यूनाइटेड (Manchester United) के बीच मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. रोनाल्डो ने एक टीवी इंटरव्यू में मैनचेस्टर यूनाइटेड के मैनजमेंट पर कई आरोप लगाए हैं. उन्होंने यहां तक कहा है कि यूनाइटेड के मैनेजर एरिक टेन हाग समेत दो-तीन लोग ऐसे हैं जो उन्हें इस क्लब में देखना नहीं चाहते हैं.

इस सीजन की शुरुआत से पहले ही यह चर्चाएं तेज थी कि रोनाल्डो मैनचेस्टर यूनाइटेड को छोड़ना चाहते हैं. हालांकि उनके कहीं ओर ट्रांसफर की बात नहीं बनी. इसके बाद अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स में यह सामने आ रहा था कि रोनाल्डो और मैनचेस्टर यूनाइटेड के कोच इरिक टेन हाग के बीच सबकुछ ठीक नहीं है. पिछले महीने टोटेनहम हॉटस्पर के खिलाफ मैच में जब रोनाल्डो ने बतौर सब्स्टिट्यूट उतरने से मना कर दिया तब इनके मतभेद खुलकर सामने आए थे. 

इस घटना के बाद रोनाल्डो अगले कुछ मैचों में मैनचेस्टर यूनाइटेड की टीम से बाहर रहे. हाल ही में उन्होंने एस्टोन विला के खिलाफ मैच से टीम में वापसी की. हालांकि इस मैच में मैनचेस्टर यूनाइटेड को हार का सामना करना पड़ा . इसके बाद इस रविवार हुए मैच में एक बार फिर रोनाल्डो टीम से बाहर रहे.

क्या बोले रोनाल्डो?
रोनाल्डो ने पीयर्स मोर्गन के अनसेंसर्ड टीवी शो में कहा, 'मेरे मन में उनके प्रति (मैनचेस्टर यूनाइटेड के कोच) कोई सम्मान नहीं है क्योंकि वह भी मेरा सम्मान नहीं करते हैं. न केवल कोच बल्कि क्लब में 2-3 और भी ऐसे लोग हैं. मुझे यहां धोखा मिला है.'

जब रोनाल्डो से पूछा गया कि क्या क्लब के सीनियर क्लब एक्जीक्यूटिव उन्हें बाहर करना चाहते हैं? इस पर रोनाल्डो ने जवाब दिया, 'हां मुझे लगता है कि मेरे साथ धोखा हुआ है और मुझे यह भी लगता है कि कुछ लोग मुझे यहां नहीं देखना चाहते. यह इस साल की ही बात नहीं है, पिछले साल भी शायद ऐसा ही कुछ था.'

यह भी पढ़ें...

FIFA WC 2022 Germany Schedule: 23 नवंबर से अपना अभियान शुरू करेगी जर्मनी, जानें शेड्यूल और स्क्वाड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget