एक्सप्लोरर

Year Ender: इस साल कई दिग्गजों ने क्रिकेट से लिया संन्यास, लिस्ट में विराट कोहली और रोहित शर्मा भी शामिल 

Year Ender 2024: इस साल तमाम स्टार क्रिकेटर्स ने क्रिकेट को अलविदा कहा. संन्यास लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा भी शामिल हैं.

Year Ender 2024 Cricketers Retirement: साल 2024 क्रिकेट फैंस के लिए जितना अच्छा रहा, उतना ही दुख वाला भी रहा. इस साल कई क्रिकेटर्स ने अपने फैंस को तमाम ऐसे मौके दिए, जिसमें उन्होंने एंजॉय किया. वहीं तमाम स्टार क्रिकेटर्स ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया, जिससे उनके चाहने वालों का दिल भी टूटा. इस साल संन्यास लेने वाले क्रिकेटर्स की लिस्ट में विराट कोहली और रोहित शर्मा भी शामिल हैं. दोनों ही बल्लेबाजों ने एक फॉर्मेट को अलविदा कहा. तो आइए जानते हैं कि इस साल किन-किन क्रिकेटर्स ने संन्यास लिया. 

2024 में क्रिकेट से संन्यास लेने वाले खिलाड़ी

जैसा कि हमने आपको बताया कि इस साल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले क्रिकेटर्स की लिस्ट में रोहित शर्मा और विराट कोहली भी शामिल हैं. रोहित और विराट ने 2024 का टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टी20 इंटरनेशनल से संन्यास लेने का फैसला किया था. कोहली और रोहित शर्मा के साथ टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने भी टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया था.

इसके अलावा टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शिखर धवन, विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्दीमान साहा ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया. धवन इन दिनों नेपाल प्रीमियर लीग खेल रहे हैं. वहीं दिनेश कार्तिक 2025 के आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बैटिंग कोच और मेंटॉर के रूप में नजर आएंगे. 

इन विदेशी क्रिकेटर्स ने भी लिया संन्यास 

भारतीय क्रिकेटर्स के अलावा तमाम विदेशी क्रिकेटर्स ने भी 2024 में क्रिकेट से संन्यास लिया. ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा. इसके अलावा इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने भी अंतर्राष्ट्रीय से संन्यास लिया. संन्यास लेने के बाद एंडरसन ने 2025 के हुए मेगा ऑक्शन में अपना नाम दिया था, लेकिन उन्हें किसी भी टीम ने नहीं खरीदा. 

इसके अलावा इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली, न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज नील वैगनर और टीम साउदी ने भी इस साल अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया. 

गौर करने वाली बात यह है कि पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर और ऑलराउंडर इमाद वसीम ने भी 2024 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा. हालांकि दोनों ही पाकिस्तानी खिलाड़ी इससे पहले भी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके थे. दोनों ही पाक खिलाड़ियों ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप में खेलने के लिए संन्यास से वापसी की थी. 

 

ये भी पढ़ें...

Tim Southee: टिम साउदी ने करियर के आखिरी टेस्ट में रचा इतिहास, कर ली क्रिस गेल की बराबरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
रवींद्र जडेजा ने 350 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय
रवींद्र जडेजा ने 350 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget