एक्सप्लोरर

कुलदीप यादव ने मंगेतर वंशिका के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो डिलीट की, लेकिन क्यों?

Kuldeep Yadav with Fiancee Vanshika Instagram Post: कुलदीप यादव अभी इंग्लैंड में टीम इंडिया के साथ है, जहां 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. इंग्लैंड जाने से पहले कुलदीप ने वंशिका के साथ सगाई की थी.

कुलदीप यादव अभी इंग्लैंड में टीम इंडिया के साथ अभ्यास कर रहे हैं, यहां 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. पहला टेस्ट हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड पर 20 जून से शुरू होगा. इस दौरे के लिए रवाना होने से पहले कुलदीप ने 4 जून को अपनी दोस्त वंशिका संग सगाई की थी. इस समारोह में रिंकू सिंह और उनकी होने वाली पत्नी प्रिया सरोज भी आई थी. अब कुलदीप अपने सगाई के फोटो को लेकर सुर्ख़ियों में हैं.

कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कुलदीप यादव ने इंस्टाग्राम पर अपनी सगाई की फोटो शेयर की थी. लेकिन बाद में उस पोस्ट को डिलीट कर दिया. ऐसा उन्होंने क्यों किया? इसकी कोई जानकारी नहीं है. कुलदीप यादव की होने वाली पत्नी का नाम वंशिका है, वो लखनऊ की रहने वाली हैं और जानकारी के अनुसार वो एलआईसी में जॉब करती हैं. 

इंग्लैंड जाने से पहले हुई कुलदीप यादव और वंशिका की सगाई में रिंकू सिंह भी पहुंचे थे, उनके साथ सांसद प्रिया सरोज भी आई थी. इसके बाद रिंकू और प्रिया की भी सगाई हुई थी, जिसकी वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे. खबर है कि इसी साल नवंबर में रिंकू और प्रिया की शादी होगी.

इंग्लैंड दौरे पर कुलदीप यादव का रोल महत्वपूर्ण

कई दिग्गज मान चुके हैं कि इंग्लैंड में जहां तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है, वहां स्पिनर कुलदीप यादव का रोल महत्वपूर्ण होगा. इंग्लैंड में हुए डब्ल्यूटीसी फाइनल में भी स्पिनर्स को मदद मिल रही थी, ऐसे में कुलदीप एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं.

हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड पर होने वाले पहले टेस्ट से पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम ने केंट में प्रैक्टिस मैच खेला, इसको लेकर कुलदीप यादव ने कहा कि, "स्पिनर्स के लिए विकेट अच्छी दिख रही है. शुरूआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को मदद मिली लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ा तो स्पिनर्स को भी मदद मिली."

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा
वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
'ODI क्रिकेट मर गया है...', हरभजन सिंह के बयान पर बवाल
'ODI क्रिकेट मर गया है...', हरभजन सिंह के बयान पर बवाल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget