एक्सप्लोरर

वर्ल्ड कप 2019: भारत को हराकर न्यूजीलैंड पहुंचा फाइनल में, सट्टेबाजों का हुआ 100 करोड़ का नुकसान

हम आज बुरी तरह से हार गए. यहां तक कि सत्र दर सत्र के सट्टे में भी हमें काफी नुकसान उठाना पड़ा, क्योंकि हमने धोनी और जडेजा पर भी पैसा लगाया था. जब भारत की शीर्ष-3 बल्लेबाज पांच के कुल स्कोर पर पवेलियन लौट गए थे, तब सट्टाबाजार बदल रहा था.

भारत को आईसीसी विश्व कप-2019 के पहले सेमीफाइनल में बुधवार को न्यूजीलैंड ने 18 रनों से हरा दिया. भारत की इस हार से दिल्ली-एनसीआर के सट्टाबाजार को बड़ा नुकसान हुआ है. सूत्रों के अनुसार इस हार ने सट्टेबाजों को 100 करोड़ रुपये का चूना लगाया है. इस मैच से पहले सभी न्यूजीलैंड के ऊपर भारत की जीत की भविष्यवाणी कर रहे थे. भारत जीत का दावेदार भी माना जा रहा था, लेकिन कीवी टीम ने पासा पलट दिया. भारत पर सट्टा बाजार में 4.35 रुपये का भाव था, जबकि न्यूजीलैंड पर 49 रुपये का भाव था. इसका मतलब था कि कीवी टीम हारी हुई थी.

मैच में जब भारत का स्कोर छह विकेट के नुकसान पर 200 रन था और रवींद्र जडेजा तथा महेंद्र सिंह धोनी बल्लेबाजी कर रहे थे तब भारत पर सट्टेबाज जमकर खेल रहे थे, लेकिन आखिरी दो ओवरों में जिस तरह से न्यूजीलैंड ने वापसी की, उससे सभी हिसाब बिगड़ गया. धोनी का आउट होना सट्टेबाजों के लिए सबसे बुरा साबित हुआ, क्योंकि उनका पूरा पैसा डूब गया था. जिन्होंने न्यूजीलैंड पर पैसा लगाया था, उनकी जेब भर गई.

गुरुग्राम के सदर बाजार में स्थित एक सट्टेबाज राजीव सिंह (फर्जी नाम) ने  बताया, "जब भारत की शीर्ष-3 बल्लेबाज पांच के कुल स्कोर पर पवेलियन लौट गए थे, तब सट्टाबाजार बदल रहा था. हमारी उम्मीदें कल ज्यादा थीं, लेकिन आज भारत की हार के साथ यह विश्व कप की सबसे बुरी खबर साबित हुई."

उन्होंने बताया, "ग्रुरुग्राम के अलावा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और दिल्ली में कई सट्टेबाजों ने पांच सितारा होटलों में पार्टियों का इंतजाम कर रखा था, लेकिन अंतिम समय में सभी को यह रद्द करना पड़ा."

न्यूजीलैंड के ऊपर सट्टा लगाने वाले दिल्ली के एक सट्टेबाज ने कहा, "जब भारत के चार विकेट गिर गए थे तब मैं काफी खुश था. मैं तब भी काफी खुश था, जब भारतीय गेंदबाज अच्छे फॉर्म में नहीं थे- यह इसलिए क्योंकि मैंने सारा पैसा न्यूजीलैंड पर लगाया था. मैंने बड़ा जोखिम लिया था और यह लॉटरी साबित हुआ."

गाजियाबाद की सट्टा मंडी के एक सट्टेबाज ने कहा, "हम आज बुरी तरह से हार गए. यहां तक कि सत्र दर सत्र के सट्टे में भी हमें काफी नुकसान उठाना पड़ा, क्योंकि हमने धोनी और जडेजा पर भी पैसा लगाया था."

दिल्ली का सट्टाबाजार मंगलवार को काफी ऊंचा गया था. पुलिस के अनुमान के मुताबिक, दिल्ली एनसीआर में सट्टे का व्यापार 150 करोड़ रुपये से ऊपर गया था.

सट्टा रनों और विकेट से मिली जीत के अंतर पर लगा था. साथ ही इस बात पर भी लगा था कि क्या भारत और न्यूजीलैंड की टीमें मिलकर 400 से ज्यादा रन बना पाती हैं या नहीं. इस बात पर भी पैसा लगा था कि कौन-सा गेंदबाज तीन विकेट से ज्यादा लेगा, ऐसा कौन करेगा, स्पिनर या तेज गेंदबाज. इस बात पर भी सट्टा लगा था कि यह कौन होगा-जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल या न्यूजीलैंड से ट्रेंट बाउल्ट और लॉकी फग्र्यूसन.

एक सूत्र की मानें तो, खिलाड़ियों पर आधार कीमत भी थी. उदाहरण के तौर पर बुमराह पर 20 रुपये, जबकि बाउल्ट पर सात रुपये.

भारत के कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा के अलावा न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन और मार्टिन गुप्टिल पर भी पैसा लगा था कि इनमें से कौन अर्धशतक जमाएगा और कौन शतक.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका को हराना बहुत जरूरी, जानें टीम इंडिया के WTC फाइनल में जाने का समीकरण
श्रीलंका को हराना बहुत जरूरी, जानें टीम इंडिया के WTC फाइनल में जाने का समीकरण
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
WTC पॉइंट्स टेबल में कहां पर है भारत और श्रीलंका, जानिए
WTC पॉइंट्स टेबल में कहां पर है भारत और श्रीलंका, जानिए
वर्ल्ड कप 2027 के लिए इस खिलाड़ी ने चुन ली भारत की प्लेइंग XI, जडेजा बाहर
वर्ल्ड कप 2027 के लिए इस खिलाड़ी ने चुन ली भारत की प्लेइंग XI, जडेजा बाहर

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Embed widget