एक्सप्लोरर

David Warner को मिलेगी ऑस्ट्रेलियाई वनडे टीम की कमान! कप्तानी पर से बैन हटाने का विचार कर रहा है बोर्ड

Australia's ODI Captain: आरोन फिंच ने सितंबर में वनडे क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. अब तक क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम के अगले वनडे कप्तान का एलान नहीं किया है.

Cricket Australia: डेविड वॉर्नर (David Warner) को ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम की कमान मिल सकती है. उनकी कप्तानी पर लगे बैन को हटाने का विचार किया जा रहा है. वॉर्नर पर साल 2018 में गेंद से छेड़खानी मामले के बाद कप्तानी को लेकर आजीवन प्रतिबंध लगाया गया था. अब शुक्रवार को होने वाली क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की बोर्ड मीटिंग में इस बैन को लेकर चर्चा की जाएगी. ऑस्ट्रेलियन एसोसिएट प्रेस की एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है.

वॉर्नर अपने कैरियर के 100 टी20 और 100 टेस्ट मैच खेलने के करीब हैं. आरोन फिंच के वनडे से संन्यास लेने के बाद वह टीम की कप्तानी के दावेदार हैं. हालांकि मौजूदा नियमों के तहत वह कप्तानी नहीं कर सकते. एएपी की रिपोर्ट में कहा गया है, 'क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को नियमों में बदलाव करना होगा ताकि वॉर्नर पर लगा प्रतिबंध हटाया जा सके. होबार्ट में शुक्रवार को होने वाली बैठक में निदेशक इस पर चर्चा करेंगे.' रिपोर्ट में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चेयरमैन लाचलान हेंडरसन के हवाले से यह भी कहा गया कि जरूरत पड़ने पर नियमों में बदलाव किया जाएगा.

हेंडरसन ने कहा है, 'डेविड वॉर्नर मैदान पर अच्छा कर रहे हैं. वह मैदान के बाहर रहकर भी टीम की मदद कर सकते हैं. डेविड के लीडरशिप बैन के सम्बंध में सबसे पहले हमें नियमों की समीक्षा करनी होगी. अगर डेविड को कप्तानी सौंपनी है तो उससे पहले नियमों में जरूरी बदलाव किए जा सकते हैं. हमारी कोशिश है कि जितनी जल्दी हो सके, नियमों की समीक्षा हो जाए.'

कप्तानी के लिए डेविड वॉर्नर हैं सबसे आगे
आरोन फिंच के वनडे क्रिकेट से संन्यास के बाद से ही यह चर्चा का विषय है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम की अगला वनडे कैप्टन कौन होगा. डेविड वॉर्नर इस रेस में सबसे आगे बताए जा रहे हैं. हालांकि उन पर साल 2018 में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर हुई बॉल टेंपरिंग घटना के बाद कप्तानी पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया था. लेकिन पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स लगातार यह कह रहे हैं कि वॉर्नर को दूसरा मौका जरूर मिलना चाहिए. आरोन फिंच भी वॉर्नर का नाम आगे बढ़ा चुके हैं.

यह भी पढ़ें...

Watch: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हो गई अंबाती रायडू और शेल्डन जैक्सन की भिड़ंत, क्रुणाल पांड्या ने किया बीच-बचाव

Watch: दलेर मेंहदी के गीत पर झूमे भारतीय खिलाड़ी, ऐसे मनाया दक्षिण अफ्रीका को हराने का जश्न

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget