एक्सप्लोरर

Cricket Australia: 'वह सेलेक्टर नहीं...', ऑस्ट्रेलियाई कोच ने डेविड वॉर्नर को सुनाई खरी-खोटी, बताया उनके बाद कौन करेगा ओपनिंग

David Warner: टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान कर चुके डेविड वॉर्नर ने कहा था कि उनके बाद मार्कस हैरिस ओपनिंग करेंगे, लेकिन अब हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने उन्हें खरी-खोटी सुनाई है.

Andrew McDonald On Australia Test Opener: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ओपनर डेविड वॉर्नर टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं. पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद वह सफेद जर्सी में नहीं दिखाई देंगे. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि उनके बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए ओपनिंग कौन करेगा. खैर, वॉर्नर ने अपनी पसंद बताई थी, जिसे लेकर बवाल मच गया है. दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने वॉर्नर को खरी-खोटी सुनाई है. 

बता दें कि वॉर्नर ने ऑस्ट्रेलिया के अगले टेस्ट ओपनर के तौर पर मार्कस हैरिस का नाम लिया था, जिसपर टीम के हेड कोच ने कहा कि डेविड वॉर्नर कोई सेलेक्टर नहीं हैं. टेस्ट क्रिकेट में ओपनिंग के लिए कई दावेदार हैं. इसमें स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन भी शामिल हैं. 

डेविड वॉर्नर पाकिस्तान के खिलाफ सिडनी में तीन जनवरी से होने वाले तीसरे टेस्ट के बाद टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह देंगे. टेस्ट क्रिकेट में पारी की शुरुआत के लिये वॉर्नर के बाद कई नामों पर विचार चल रहा है. इसमें मार्कस हैरिस, कैमरून ग्रीन, मैट रेनशॉ और कैमरन बेनक्रॉफ्ट के नाम दौड़ में हैं. 

ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने कहा, डेविड वॉर्नर चयनकर्ता नहीं हैं. पिछली बार उसने मैट रेनशॉ का नाम लिया था और शायद अगला नाम कैम बेनक्रॉफ्ट और फिर कैमरन ग्रीन का होगा. यह अच्छी बात है कि वह किसी साथी खिलाड़ी का यूं समर्थन कर रहे हैं. उससे उसकी राय पूछी गई थी और हमें खुशी है कि उसने अपनी राय दी. 

ऑस्ट्रेलिया को अब वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलना है और कोच ने कहा कि उससे पहले फैसला ले लिया जायेगा. मैकडोनाल्ड ने यह भी कहा कि यूएई में आईएलटी 20 खेलने के लिये डेविड वॉर्नर फरवरी के आखिर में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज नहीं खेलेंगे. 

यह भी पढें-

Video: टीम इंडिया में नहीं मिली जगह फिर भी पसीना बहा रहे हैं चेतेश्वर पुजारा, जल्द मैदान पर करेंगे वापसी

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्दिक की ट्रेड डील से पहले MI का मास्टर प्लान, इस दिग्गज को किया शामिल
हार्दिक की ट्रेड डील से पहले MI का मास्टर प्लान, इस दिग्गज को किया शामिल
कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?
कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?
टेस्ट मैच के पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
टेस्ट मैच के पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget