एक्सप्लोरर

CPL: मैक्कलम-मुनरो के तूफान में 10.4 ओवर में उड़ी सेंट लूसिया की टीम


CPL: मैक्कलम-मुनरो के तूफान में 10.4 ओवर में उड़ी सेंट लूसिया की टीम

नई दिल्ली/सेंट लूसिया: ब्रैंडन मैक्कलम और कॉलिन मुनरो की धमाकेदार पारी के साथ कैरीबियन प्रीमियर लीग का धमाकेदार आगाज हो गया है. न्यूज़ीलैंड के इन दोनों स्टार्स की आतिशी पारियों के दम पर पिछले सीज़न की चैम्पियन ट्रिनबेगौ नाइट राइडर्स ने सेंट लूसिया स्टार्स को 9 विकेट से हराकर टूर्नामेंट का विजयी आगाज़ किया. 


टॉस जीतकर ट्रिनबेगौ के कप्तान ड्वेन ब्रावो ने पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया. जिसके बाद शादाब खान और खुद कप्तान ब्रावो की बेहद किफायती गेंदबाज़ी की मदद से विरोधी टीम को महज़ 132 रनों पर रोक दिया. जिसके बाद ट्रिनबागो के बल्लेबाज़ ब्रैंडन मैक्कलम और कॉलिन मुनरो ने आतिशी अंदाज़ में बल्लेबाज़ी कर अपनी टीम को 10.4 ओवरों में जीत दिला दी. 


टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी सेंट लूसिया की टीम की शुरूआत बेहद खराब रही टीम ने पावरप्ले के दौरान ही जॉनसन चार्ल्स और कामरान अकमल के विकेट गंवा दिए. लेकिन विकेट गिरने का सिलसिला यहीं खत्म नहीं हुआ. पावरप्ले के बाद 7वें ओवर में जब टीम की गाड़ी पटरी पर दौड़ने की कोशश कर रही थी. तभी केवोन कूपर ने सैमुएल्स को 13 रन के स्कोर पर आउट कर टीम की मुश्किलें बढ़ा दी. 


सैमुएल्स के विकेट के बाद आंद्रे फ्लैचर, जैसी रायडर, कॉर्न वेल और सैमी जल्दी-जल्दी आउट होकर लौट गए. अंत में टीम 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 132 रन ही बना पाई. 


ट्रिनबेगौ के लिए शादाब खान ने 4 ओवरों में 15 रन देकर 2 विकेट चटकाए, जबकि कप्तान ब्रावो ने बेहतरीन गेंदबाज़ी करते हुए 23 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए. इन दोनों के अलावा कूपर, खैरी पिअरी और बीटन को 1-1 विकेट मिला. 


132 रनों के आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी ट्रिनबेगौ की टीम का सुनील नारायण को आईपीएल की तर्ड पर ओपनिंग करवाने का दांव नहीं चला. सुनील पहले ओवर में ही शून्य ते स्कोर पर जेरोम टेलर की गेंद पर पवेलियन लौट गए. लेकिन पहले ओवर में पहला विकेट गंवाने के बाद ट्रिनबागो ने बल्लेबाज़ी में भी कोई गलती नहीं की. 


अनुभवी बल्लेबाज़ ब्रैंडन मैक्कलम ने आतिशी अंदाज़ में महज़ 27 गेंदों का सामना करते हुए 58 रन बना डाले. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 214 से भी अधिक रहा. इस पारी में ब्रैंडन ने 7 छक्के और 2 चौके लगाए. 


मैक्कलम के साथ ही उनके हमवतन कॉलिन मुनरो ने भी 39 गेंदों का सामना करते हुए 66 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 3 छक्के भी जमाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
12 मैदानों पर खेले जाएंगे 2027 ODI वर्ल्ड कप के मैच, ICC का बड़ा एलान
12 मैदानों पर खेले जाएंगे 2027 ODI वर्ल्ड कप के मैच, ICC का बड़ा एलान
सिर्फ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान क्यों बनाया? सेलेक्टर ने दिया जवाब
सिर्फ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान क्यों बनाया? सेलेक्टर ने दिया जवाब
अमर रह गया Ajinkya Rahane का वो रिकॉर्ड, 100 साल में भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
अमर रह गया Ajinkya Rahane का वो रिकॉर्ड, 100 साल में भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget