एक्सप्लोरर

IPL 2021 में एक बार फिर हुई कोरोना की एंट्री, BCCI ने कहा- घबराने की ज़रूरत नहीं

IPL 2021: बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद के तेज़ गेंदबाज़ टी नटराजन कोरोना संक्रमित पाए गए थे. इसके बाद टीम के छह सदस्यों को आइसोलेशन में भेज दिया गया.

Coronavirus Entry in IPL 2021: आईपीएल 2021 के दूसरे हाफ में भी कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है. बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज टी नटराजन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से पहले कोरोना संक्रमित पाए गए थे. इसके बाद टीम के छह सदस्यों को आइसोलेशन में भेज दिया गया. 

संयुक्त अरब अमीरात में क्रिकेटर कड़े बायो बबल में हैं और सभी तरह के एहतियात बरत रहे हैं. हालांकि, आईपीएल 2021 के दूसरे हाफ में कोरोना का मामला सामने आने से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) चिंतित है. 

बीसीसीआई के सीनियर अधिकारी ने कहा, "नहीं पता यह कैसे हुआ. खिलाड़ी यहां कड़े बायो बबल में हैं और हमने उन्हें अब ज्यादा एहतियात बरतने के लिए कहा है. हम उम्मीद करते हैं कि और कोई मामला सामने नहीं आए, जिससे टूर्नामेंट प्रभावित हो. हम चिंतित हैं, लेकिन फिलहाल घबराने की कोई बात नहीं है. अच्छे की उम्मीद करते हैं."

यह पूछे जाने पर कि क्या स्टेडियम के अंदर दर्शकों को शामिल होने की मंजूरी देना सही फैसला था. अधिकारी ने कहा, "सनराइजर्स हैदराबाद ने बुधवार को अपना पहला मैच खेला और नटराजन इससे पहले पॉजिटिव पाए गए. पूरी टीम कड़े बबल में थी."

नटराजन के साथ ही उनके करीब में आए छह लोगों को आइसोलेट किया गया है. इनमें ऑलराउंडर विजय शंकर भी शामिल हैं. हालांकि, अन्य खिलाड़ियों के टेस्ट निगेटिव आने पर बीसीसीआई ने मैच का कराने का फैसला किया था.

कोरोना की एंट्री के कारण पहला हाफ हुआ था स्थगित

बता दें कि आईपीएल 2021की शुरुआत इसी साल अप्रैल में भारत में हुई थी. लेकिन कुछ खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ सदस्यों के कोरोना संक्रमित होने के बाद इसे स्थगित कर दिया गया था. अब 19 सितंबर से एक बार फिर इस लीग की शुरुआत हुई है, जिसे आईपीएल 2021 का दूसरा हाफ कहा जा रहा है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
12 मैदानों पर खेले जाएंगे 2027 ODI वर्ल्ड कप के मैच, ICC का बड़ा एलान
12 मैदानों पर खेले जाएंगे 2027 ODI वर्ल्ड कप के मैच, ICC का बड़ा एलान
सिर्फ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान क्यों बनाया? सेलेक्टर ने दिया जवाब
सिर्फ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान क्यों बनाया? सेलेक्टर ने दिया जवाब
अमर रह गया Ajinkya Rahane का वो रिकॉर्ड, 100 साल में भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
अमर रह गया Ajinkya Rahane का वो रिकॉर्ड, 100 साल में भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget