एक्सप्लोरर

IPL 2018 में विवादों ने बिगाड़ा मोहम्मद शमी का खेल

हाल ही में वर्ल्ड इलेवन टीम में चुने गए टीम इंडिया के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी के लिए पिछले तीन महीने मुश्किल भरे रहे हैं. पत्नी हसीन जहां के लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद से मोहम्मद शमी क्रिकेट और परिवार के बीच फंसे हुए हैं.

नई दिल्ली: हाल ही में वर्ल्ड इलेवन टीम में चुने गए टीम इंडिया के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी के लिए पिछले तीन महीने मुश्किल भरे रहे हैं. पत्नी हसीन जहां के लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद से मोहम्मद शमी क्रिकेट और परिवार के बीच फंसे हुए हैं.

इस बीच उन्हें बीसीसीआई की तरफ से आईपीएल सीज़न 11 में खेलने के लिए क्लीनचिट तो मिली लेकिन वो उसका फायदा नहीं उठा सके. आईपीएल में खेले गए मैचों में उन पर दबाव भी साफ देखा गया. पत्नी के गंभीर आरोपों के बाद भी शमी को आईपीएल सीज़न 11 में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने राइट टू मैच के अधिकार के साथ 3 करोड़ में खरीद लिया. लेकिन दिल्ली डेयरडेविल्स की खराब किस्मत के साथ-साथ मोहम्मद शमी की किस्मत भी रूठी हुई नज़र आई.

आईपीएल 2018 में मोहम्मद शमी:
गौतम गंभीर की कप्तानी में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने मोहम्मद शमी को सीज़न शुरूआती चारों मैचों में उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल किया. लेकिन टीम इंडिया का ये स्टार पेसर इस दौरान अपनी बेहतरीन फॉर्म से बिल्कुल बाहर नज़र आया. 

IPL 2018 में विवादों ने बिगाड़ा मोहम्मद शमी का खेल

शमी ने पहले मैच में पंजाब के खिलाफ 26 रन दिए और एक भी विकेट हासिल नहीं किया. जयपुर में खेले गए दूसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उन्होंने 29 रन लुटाकर एक विकेट चटकाया. तीसरे मैच में मुंबई के खिलाफ भी गंभीर ने शमी पर भरोसा जताया. लेकिन वो इस मैच में भी मैच जिताऊ प्रदर्शन नहीं कर सके और 36 रन लुटाकर एक विकेट चटकाने में कामयाब रहे. वहीं केकेआर के खिलाफ लीग के अंतिम और चौथे मैच में तो उन्होंने 53 रन लुटा दिए. जिसके बाद शमी को पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला.

शमी के लिहाज़ से ये सीज़न इतना खराब रहा कि इस सीज़न महज़ 3 विकेट ही चटका सके जो कि उनके पिछले चार आईपीएल सीज़न में सबसे कम है.

शमी और हसीन जहां का विवाद:
ये पूरा विवाद 6 मार्च को शुरू हुआ, जब मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शमी के लड़कियों के साथ वट्सऐप चैट और तस्वीरें सार्वजनिक कर दीं थी. हसीन ने शमी पर गैर-महिलाओं के साथ रिश्तें रखने के गंभीर आरोप लगाए. इसके बाद उन्होंने शमी पर पाकिस्तानी महिला के साथ मिलकर मैच-फिक्सिंग के भी गंभीर आरोप लगाए थे. जिस मामले में बाद में बीसीसीआई ने शमी को क्लीनचिट दे दी थी.

शमी और उनकी पत्नी हसीन के बीच ये विवाद इतना बढ़ गया था कि हसीन जहां ने कोलकाता के लाल बाज़ार थाने में शमी और उनके परिवार वालों के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज करवा दी थी. इस मामले में शमी के खिलाफ आईपीसी की 7 गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDW vs ENGW: इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाने से चूकीं स्मृति मंधाना, इंग्लैंड के छुड़ाए छक्के
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाने से चूकीं स्मृति मंधाना, इंग्लैंड के छुड़ाए छक्के
BCCI का बड़ा एलान, भारत बनाम नेपाल टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी; देखें कब-कब खेले जाएंगे मैच
BCCI का बड़ा एलान, भारत बनाम नेपाल टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी
IND vs ENG: पांचवें टी20 में कितनी बदलेगी टीम इंडिया? वैभव सूर्यवंशी समेत 3 खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर
पांचवें टी20 में कितनी बदलेगी टीम इंडिया? वैभव सूर्यवंशी समेत 3 खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर
वर्ल्ड चैंपियन होकर भी ओलंपिक से कटेगा टीम इंडिया पत्ता? लगातार 5 हार ने बिगाड़ा खेल; जानें पूरा समीकरण
वर्ल्ड चैंपियन होकर भी ओलंपिक से कटेगा टीम इंडिया पत्ता? लगातार 5 हार ने बिगाड़ा खेल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
Embed widget