एक्सप्लोरर

संन्यास को लेकर क्रिस गेल ने साफ किया अपना मन

वर्ल्ड क्रिकेट के विस्फोटक बल्लेबाज़ और मौजूदा क्रिकेट में वेस्टइंडीज़ के सबसे बड़े स्टार क्रिस गेल ने अपने संन्यास को लेकर अपनी सोच साफ कर दी है.

 


 


 


संन्यास को लेकर क्रिस गेल ने साफ किया अपना मन

नई दिल्ली: वर्ल्ड क्रिकेट के विस्फोटक बल्लेबाज़ और मौजूदा क्रिकेट में वेस्टइंडीज़ के सबसे बड़े स्टार क्रिस गेल ने अपने संन्यास को लेकर अपनी सोच साफ कर दी है. वेस्टइंडीज़ के इस दिग्गज बल्लेबाज़ ने कहा कि उन्होंने साल 2019 विश्वकप तक वेस्टइंडीज़ टीम के लिए अपनी सेवाएं देने का मन बना रखा है. 


 


वेस्टइंडीज़ के लिए टेस्ट, वनडे और टी20 में अपने जलवे दिखाने वाले इस स्टार ने कहा, 'मैं बिग बैश लीग में नहीं खेल रहा हूं क्योंकि मैं अपने परिवार के साथ वक्त बिताना चाहता हूं और मुझे चोट से उबरने के लिए वक्त चाहिए. मेरी कोशिश है कि मैं पूरी तरह फिट होकर अगले साल फरवरी में होने वाली पाकिस्तान सुपर लीग और उसके बाद इंडियन प्रीमियर लीग से मैदान पर फिर से वापसी करूं. अगर मैं फिट और फॉर्म में रहा तो मैं वेस्टइंडीज़ की टी20 और वनडे दोनों टीमों में जगह बनाने का प्रयास करूंगा.'


 


इसके साथ ही क्रिस गेल ने अपने क्रिकेट भविष्य को लेकर साफ कर दिया कि वो साल 2019 में इंग्लैंड में खेले जाने वाले विश्वकप में अपनी टीम के लिए योगदान देना चाहते हैं और इस वक्त उन्होंने अपने करियर के लिए यही टार्गेट भी सेट किया है.


 


क्रिस गेल ने वेस्टइंडीज़ के लिए सिर्फ टी20 ही नहीं बल्कि वनडे और टेस्ट मैचों में भी दमदार प्रदर्शन दिखाया है. 


 


गेल ने कैरीबियाई टीम के लिए 100 से अधिक टेस्ट मुकाबलों में 7000 से ज्यादा रन बनाए हैं. जिसमें उन्होंने 15 शतक और 37 अर्धशतक भी जमाए हैं. इसके साथ ही वनडे में गेल के नाम 269 मैचों में 9000 से ज्यादा रन शुमार हैं. इसमें उन्होंने 22 शतक और 47 अर्धशतक भी लगाए हैं. 


 


अंतराष्ट्रीय टी20 में गेल के आंकड़े किसी से छुपे नहीं हैं. उन्होंने 50 टी20 मुकाबलों में 35.32 औसत से 1500 से ज्यादा रन बनाए हैं. जिसमें 2 शतक और 13 अर्धशतक शामिल हैं. 


 


क्रिस गेल भारत में खेली जाने वाली मशहूर टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का भी हिस्सा हैं. 




और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास, बाबर ने खेला विनिंग शॉट
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक
खलिन जोशी ने J&K ओपन में सात शॉट की बनाई मजबूत बढ़त, 129 हुआ टोटल स्कोर
खलिन जोशी ने J&K ओपन में सात शॉट की बनाई मजबूत बढ़त, 129 हुआ टोटल स्कोर

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
प्रयागराज में बदलेगा राहुल गांधी के कार्यक्रम की जगह? KP ने दिया हाईकोर्ट के आदेश का हवाला
प्रयागराज में बदलेगा राहुल गांधी के कार्यक्रम की जगह? KP ने दिया हाईकोर्ट के आदेश का हवाला
Embed widget