एक्सप्लोरर

चेतेश्वर पुजारा के बल्ले ने उगली आग, फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 62वां शतक जड़ा

चेतेश्वर पुजारा ने इस रणजी सीजन में दूसरा शतक लगाया है. पुजारा रणजी ट्रॉफी के इस सीजन में 600 से ज्यादा रन बनाने में कामयाब रहे हैं.

रणजी ट्रॉफी में शानदार फॉर्म जारी रखते हुए चेतेश्वर पुजारा ने एक और शतक जड़ दिया है.राजस्थान के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले के पहले दिन पुजारा ने शतक पूरा किया. इसके साथ ही चेतेश्वर पुजारा रणजी ट्रॉफी के इस सीजन में 600 रन पूरे करने में भी कामयाब हो गए हैं. शानदार फॉर्म की बदौलत 36 साल के चेतेश्वर पुजारा ने इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी तीन टेस्ट के लिए वापसी का दावा भी मजबूती के साथ ठोक दिया है. रणजी ट्रॉफी के शुरुआती मैच में पुजारा 243 रन की नाबाद पारी खेलने में भी कामयाब रहे थे.

पिछले साल हुए आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बाद से ही पुजारा टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. लेकिन अब पुजारा के लिए वापसी की संभावना बनती हुई नज़र आ रही है. इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का मिडिल ऑर्डर बेहद कमजोर नज़र आ रहा है. ऐसे में पुजारा का शानदार फॉर्म उन्हें कमबैक का मौका दिला सकता है. पुजारा ने दो शतक लगाने के अलावा इस रणजी सीजन में 91, 66, 43, 43 और 49 रन की छोटी मगर अहम पारियां खेली हैं. 

नंबर 3 पर जगह मिलना मुश्किल

हालांकि टीम इंडिया में कमबैक होने पर भी चेतेश्वर पुजारा के लिए नंबर तीन की पोजिशन हासिल करना बेहद मुश्किल है. चेतेश्वर पुजारा की जगह शुभमन गिल को नंबर तीन पर मौका दिया जा रहा है. पिछले मैच से पहले तक शुभमन गिल की टीम में जगह सवालों के घेरे में आ गई थी. लेकिन दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में गिल ने शानदार शतक ठोक दिया. गिल अब बाकी बचे हुए तीन मैचों के लिए टीम में जगह पक्की कर चुके हैं. चूंकि उन्हें भविष्य के लिए तैयार किया जा रहा है तो उनकी पोजिशन में बदलाव होना मुमकिन नज़र नहीं आता. हालांकि विराट कोहली की अनुपस्थिति में पुजारा को नंबर 4 पर खेलने का मौका मिल सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
कितने अमीर हैं शे होप, वेस्टइंडीज क्रिकेट से कितनी मिलती है सैलरी? जानें नेटवर्थ
कितने अमीर हैं शे होप, वेस्टइंडीज क्रिकेट से कितनी मिलती है सैलरी? जानें नेटवर्थ
श्रीलंका को बड़ा झटका, PAK-ENG ट्राई सीरीज से स्टार खिलाड़ी बाहर; रिप्लेसमेंट जारी
श्रीलंका को बड़ा झटका, PAK-ENG ट्राई सीरीज से स्टार खिलाड़ी बाहर; रिप्लेसमेंट जारी

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget