एक्सप्लोरर

विराट कोहली की सफलता में चेतेश्वर पुजारा का है बड़ा हाथ, अश्विन ने उदाहरण के साथ समझाया

पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि विराट कोहली की सफलता में चेतेश्वर पुजारा का बड़ा हाथ रहा है. अश्विन ने इसको उदाहरण के साथ समझाया है.

पूर्व भारतीय दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि नंबर 3 पर चेतेश्वर पुजारा की मजबूत और रक्षात्मक बल्लेबाजी ने पिछले 10 सालों में विराट कोहली की नंबर 4 पर सफलता में अहम भूमिका निभाई है. बता दें कि पुजारा ने रविवार को क्रिकेट के सभी प्रारुपों से संन्यास ले लिया. पुजारा भारत के सबसे भरोसेमंद टेस्ट बल्लेबाजों में गिने जाते हैं. पुजारा ने टेस्ट क्रिकेट में भारत की कई ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाई है.

कोहली के रन बनाने में पुजारा का रहा है बहुत बड़ा हाथ- अश्विन

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “चाहे आप मानें या न मानें, नंबर 3 पर पुजारा का योगदान विराट कोहली के रन बनाने में बहुत अहम रहा है. मेरे पास इसका एक उदाहरण भी है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ वांडरर्स में खेले गए आखिरी टेस्ट में पिच को कुछ समय के लिए खतरनाक माना गया था. उस मैच में पुजारा ने खाता खोलने के लिए 53 गेंदें खेलीं. यह एक ऐसा काम था जिसकी अक्सर कोई सराहना नहीं करता. वांडरर्स की पिच बहुत कठिन थी, गेंद चारों ओर घूम रही थी और खेलना बेहद मुश्किल था.”

अश्विन ने गेम ऑफ थ्रोन्स के कैरेक्टर से की पुजारा की तुलना

अश्विन ने पुजारा की तुलना फेमस शो गेम ऑफ थ्रोन्स के कैरेक्टर से की. अश्विन ने कहा, "क्रिकेट प्रेमी फैंस निश्चित रूप से चेतेश्वर पुजारा के योगदान को जानती है. अगर आपने गेम ऑफ थ्रोन्स देखी है, तो उसमें एक कैरेक्टर है ‘व्हाइट वॉकर’. मैं पुजारा को उसी तरह का ‘व्हाइट वॉकर’ कहता हूं. वह धीरे-धीरे चलता है, लेकिन मैदान कभी नहीं छोड़ता.”

कोहली के कवर ड्राइव की तरह पुजारा के डिफेंस पर भी बननी चाहिए रील

अश्विन का मानना है कि जैसे कोहली के कवर ड्राइव की रील इंस्टाग्राम पर बनती है, वैसे ही पुजारा के डिफेंस की भी रील्स बननी चाहिए. अश्विन ने कहा, “पुजारा से बल्लेबाज हैं, जिनकी बल्लेबाज देखने पर लगता है जैसे कोई मधुर धुन बज रही हो. आप इंस्टाग्राम पर रील्स देखते होंगे-जैसे विराट का कवर ड्राइव, रोहित शर्मा का पुल शॉट, या धोनी का हेलीकॉप्टर शॉट. वैसे ही पुजारा का डिफेंस भी इतना खूबसूरत है कि उसे भी म्यूजिक के साथ दिखाया जाना चाहिए.”

यह भी पढ़ें- Asia Cup 2025 All Teams Squad: इन 6 देशों ने 2025 एशिया कप के लिए किया अपनी टीम का एलान, देखें सभी का स्क्वॉड

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्रिकेटर रमनदीप के वेडिंग रिसेप्शन में युवराज-अभिषेक का जबरदस्त डांस, देखें वीडियो
क्रिकेटर रमनदीप के वेडिंग रिसेप्शन में युवराज-अभिषेक का जबरदस्त डांस, देखें वीडियो
जहीर खान की सेलेक्टर्स को 2 टूक, कहा- मोहम्मद शमी जरूर खेले वर्ल्ड कप
जहीर खान की सेलेक्टर्स को 2 टूक, कहा- मोहम्मद शमी जरूर खेले वर्ल्ड कप
जय शाह के दिखाए रास्ते पर चल रहा BCCI, 2050 तक का ब्लूप्रिन्ट तैयार
जय शाह के दिखाए रास्ते पर चल रहा BCCI, 2050 तक का ब्लूप्रिन्ट तैयार
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
जहीर खान की सेलेक्टर्स को 2 टूक, कहा- मोहम्मद शमी जरूर खेले वर्ल्ड कप
जहीर खान की सेलेक्टर्स को 2 टूक, कहा- मोहम्मद शमी जरूर खेले वर्ल्ड कप
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Relationship Possessiveness: रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
How to Control Brinjal Pests: बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
Embed widget