एक्सप्लोरर

KKR vs CSK: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता को हराकर चेन्नई ने लगाई जीत की हैट्रिक

KKR vs CSK: कोलकाता के लिए आंद्रे रसेल ने 22 गेंदो में 54 और पैट कमिंस ने 34 गेंदो में नाबाद 66 रनों की पारी खेली. लेकिन यह दोनों खिलाड़ी अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए.

KKR vs CSK: मुंबई के वानखेड़े में खेले गए आईपीएल 2021 के 15वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 18 रनों से हरा दिया. इस सीज़न में चेन्नई की यह लगातार तीसरी जीत है. चेन्नई ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में तीन विकेट पर 220 रन बनाए थे. इसके जवाब में कोलकाता की टीम 19.1 ओवर में 202 रनों पर ऑलआउट हो गई. 

कोलकाता ने एक समय सिर्फ 31 रनों पर अपने पांच विकेट गवां दिए थे. लेकिन इसके बाद आंद्रे रसेल (22 गेंद 54 रन), दिनेश कार्तिक (24 गेंद 40 रन) और पैट कमिंस (34 गेंद नाबाद 66 रन) ने  मैच में अपनी टीम की वापसी कराई. हालांकि, ये सभी अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके. चेन्नई की इस जीत के हीरो रहे फाफ डू प्लेसिस और दीपक चहर. प्लेसिस ने 60 गेंदो में नाबाद 95 रनों की विस्फोटक पारी खेली. वहीं दीपक चहर ने चार ओवर में 29 रन देकर चार विकेट चटकाए. 

केकेआर की शुरुआत रही बेहद खराब

इससे पहले चेन्नई से मिले 221 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की शुरुआत बेहद खराब रही. सलामी बल्लेबाज़ शुभमन गिल खाता खोले बिना ही आउट हो गए. उन्हें दीपक चहर ने पवेलियन भेजा. इसके बाद तीसरे ओवर में नितीश राणा भी 12 गेंदो में 9 रन बनाकर चलते बने. राणा को भी चहर ने ही आउट किया. 

चार नंबर पर बैटिंग करने आए कप्तान इयोन मोर्गन भी ज्यादा देर क्रीज़ पर नहीं टिक सके और सिर्फ सात रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद सुनील नारेन ने आते ही चौका लगाया. लेकिन अगली ही गेंद पर वह भी आउट हो गए. नारेन के आउट होने के बाद राहुल त्रिपाठी भी आठ रनों पर पवेलियन लौट गए. धोनी ने लुंदी नगिदी की गेंद पर विकेट के पीछे उनका कैच पकड़ा.  

31 रनों पर पांच विकेट गिरने के बाद आंद्रे रसेल और दिनेश कार्तिक ने चेन्नई के गेंदबाजों पर धावा बोल दिया. रलेस ने 22 गेंदो में 54 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने तीन चौके और चार छक्के जड़े. वहीं दिनेश कार्तिक ने 24 गेंदो में 40 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी में कार्तिक ने चार चौके और दो छक्के जड़े. 

वहीं अंत में पैट कमिंस ने 34 गेंदो में नाबाद 66 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से चार चौके और छह छक्के जड़े. कमिंस ने सैम कर्रन के एक ओवर में 30 रन जड़े. हालांकि, वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके. 

चेन्नई के लिए दीपक चहर और लुंगी नगिदी ने शानदार गेंदबाजी की. चहर ने चार ओवर में 29 रन देकर चार विकेट झटके. वहीं नगिदी ने अपने चार ओवर में 28 रन देकर तीन विकेट चटकाए. इसके अलावा सैम कर्रन को एक सफलता मिली. 

प्लेसिस और गायकवाड़ की शतकीय ओपनिंग साझेदारी 

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी चेन्नई को फाफ डू प्लेसिस और रुतुराज गायकवाड़ ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 12.2 ओवर में 115 करन जोड़े. गायकवाड़ ने 42 गेंदो में 64 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर कैच आउट हुए. इस दौरान उन्होंने छह चौके और चार छक्के लगाए. इस सीज़न में गायकवाड़ का यह पहला अर्धशतक है. 

वहीं फाफ डू प्लेसिस ने 60 गेंदो में नाबाद 95 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 9 चौके और चार छक्के निकले. इसके अलावा तीन नंबर पर बल्लेबाज़ी करने आए मोईन अली ने 12 गेंदो में 25 रन बनाए. अली ने दो चौके और दो छक्के जड़े. 

चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी आज चार नंबर पर बल्लेबाज़ी करने उतरे. उन्होंने आठ गेंदो में दो चौको और एक छक्के की बदौलत 17 रन बनाए. वहीं रविंद्र जडेजा ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर टीम का स्कोर 220 तक पहुंचाया. उन्होंने एक गेंद पर 600 के स्ट्राइक रेट से छह रन बनाए. 

वहीं कोलकाता के लिए पैट कमिंस आज काफी महंगे साबित हुए. उन्होंने अपने चार ओवर में बिना कोई विकेट लिए 58 रन दे दिए. इसके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा ने भी बिना कोई सफलता अर्जित किए 49 रन दे दिए. हालांकि, सुनील नारेन ने अपने चार ओवर में 27 रन देकर एक विकेट चटकाया. साथ ही आंद्रे रसेल और वरुण चक्रवर्ती को भी एक-एक सफलता मिली.   

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रेयस अय्यर बनें टीम इंडिया के कप्तान या नहीं, क्या चाहते हैं कोच गौतम गंभीर? यहां जानें
श्रेयस अय्यर बनें टीम इंडिया के कप्तान या नहीं, क्या चाहते हैं कोच गौतम गंभीर? यहां जानें
बाबर आजम ने रचा इतिहास, PSL में 'शतक' के साथ बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड
बाबर आजम ने रचा इतिहास, PSL में 'शतक' के साथ बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्या आज गुजरात के खिलाफ खेलेंगे रोहित शर्मा? MI के कोच ने दिया सबसे बड़ा अपडेट
क्या आज गुजरात के खिलाफ खेलेंगे रोहित शर्मा? MI के कोच ने दिया सबसे बड़ा अपडेट
राशिद खान को मिला टीम इंडिया से खेलने और भारत की नागरिकता का ऑफर, अफगानी क्रिकेटर ने क्या दिया जवाब?
राशिद खान को मिला टीम इंडिया से खेलने और भारत की नागरिकता का ऑफर

वीडियोज

Vinfast launches VF MPV 7 at Rs 24.49 Lakh #vinfast #mpv #carlaunch #autolive
TVS NTORQ 150 Review: Best 150cc Scooter Right Now? #tvs #ntorq150 #review #autolive
Sandeep Chaudhary: जहाजों पर हमला..भारत क्या देगा जवाब? | Iran Attack | Hormuz | Trump
Saas Bahu Aur Saazish: Vasudha की बेबसी! Karishma के इशारों पर Dev कर रहा torture, घर बना नर्क
Iran-US War: होर्मुज संकट पर अमेरिका का कड़ा रुख ! | Strait Of Hormuz | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran Peace Talks 2.0: पाकिस्तान पहुंचा अमेरिकी विमान, ईरान बातचीत को नहीं तैयार, ट्रंप की बढ़ने वाली है टेंशन?
पाकिस्तान पहुंचा अमेरिकी विमान, ईरान बातचीत को नहीं तैयार, ट्रंप की बढ़ने वाली है टेंशन?
राहुल गांधी की नागरिकता वाले मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज ने खुद को किया सुनवाई से अलग, सामने आई ये वजह
राहुल गांधी की नागरिकता वाले मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज ने खुद को किया सुनवाई से अलग, सामने आई ये वजह
Bhooth Bangla OTT Release: थिएटर के बाद 'भूत बंगला' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? यहां जानें पूरी डिटेल्स
'भूत बंगला' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? यहां जानें पूरी डिटेल्स
Japan Earthquake: भूकंप से जापान में कांपी धरती, 7.4 तीव्रता के झटके किए गए महसूस, सुनामी का अलर्ट
भूकंप से जापान में कांपी धरती, 7.4 तीव्रता के झटके किए गए महसूस, सुनामी का अलर्ट
बाबर आजम ने रचा इतिहास, PSL में 'शतक' के साथ बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड
बाबर आजम ने रचा इतिहास, PSL में 'शतक' के साथ बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड
JEE Main Result 2026: जेईई मेन की फाइनल आंसर की जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड
जेईई मेन की फाइनल आंसर की जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड
दिल्ली: प्रीत विहार में पार्किंग विवाद के बीच खूनी खेल! युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार
दिल्ली: प्रीत विहार में पार्किंग विवाद के बीच खूनी खेल! युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार
Aloe Vera Farming Tips: ऐसे शुरू करें एलोवेरा की खेती, 1 हेक्टेयर में होगी 10 लाख तक की कमाई
ऐसे शुरू करें एलोवेरा की खेती, 1 हेक्टेयर में होगी 10 लाख तक की कमाई
Embed widget