एक्सप्लोरर

श्रीलंका ने किया टी20 स्क्वाड का एलान, चरिथ असलंका की कप्तानी में इन 17 खिलाड़ियों को मिली जगह

Sri Lanka T20 Squad: चरिथ असलंका की कप्तानी में श्रीलंका की टी20 टीम का एलान हो गया है, जो एशिया कप 2025 से पहले ज़िम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी.

क्रिकेट एशिया कप 2025 से पहले श्रीलंका क्रिकेट टीम ज़िम्बाब्वे दौरे पर 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी, इसके लिए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार को स्क्वाड का एलान किया. चरिथ असलंका की कप्तानी में 17 सदस्यीय टीम में कुशाल परेरा, कुशाल मेंडिस, कमिंडू मेंडिस, महेश दीक्षाना शामिल हैं. संभव है कि यही एशिया कप के लिए भी श्रीलंका का स्क्वाड होगा.

श्रीलंका क्रिकेट टीम एशिया कप के ग्रुप बी में शामिल है. इस ग्रुप में उनके साथ अफगानिस्तान, बांग्लादेश और हांगकांग की टीम हैं. एशिया कप से पहले श्रीलंका की टीम ज़िम्बाब्वे दौरे पर 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. इससे पहले शुक्रवार को पहला वनडे खेला जाएगा. दौरे पर श्रीलंका 2 वनडे मैच भी खेलेगी, उसके बाद पहला टी20 3 सितंबर को खेला जाएगा.

श्रीलंका टी20 स्क्वाड में शामिल प्लेयर्स

चरिथ असलंका (कप्तान), पथुम निसांका, कुशाल मेंडिस, कुशल परेरा, नुवानीडु फर्नांडो, कामिन्दु मेंडिस, कामिल मिश्रा, विशेन हलम्बेज, डसून शनका, डुनिथ वेललेज, चामिका करुणारत्ने, महीश तीक्षणा, दुशान हेमंथा, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा, दुश्मंथा चमीरा, बिनुरा फर्नांडो

ZIM vs SL T20 सीरीज का शेड्यूल

बांग्लादेश बनाम श्रीलंका पहला टी20 बुधवार, 3 सितंबर, दूसरा टी20 शनिवार, 6 सितंबर और तीसरा टी20 रविवार, 7 सितंबर को खेला जाएगा. सभी मैच भारतीय समयनुसार शाम 5 बजे से शुरू होंगे. तीनों टी20 हरारे स्पोर्ट्स क्लब स्टेडियम में खेले जाएंगे.

एशिया कप में श्रीलंका का शेड्यूल

क्रिकेट एशिया कप 2025 का पहला मैच मंगलवार, 9 सितंबर को अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच खेला जाएगा. दूसरा मैच टीम इंडिया और यूएई के बीच 10 सितंबर को होगा. श्रीलंका क्रिकेट टीम का पहला मैच शनिवार, 13 सितंबर को शेख ज़ायद क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ होगा. मैच भारतीय समयनुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. ग्रुप स्टेज में देखें श्रीलंका के मैचों का शेड्यूल.

  • 13 सितंबर: बनाम बांग्लादेश (शेख ज़ायद क्रिकेट स्टेडियम ) - शाम 7:30 बजे से
  • 15 सितंबर: बनाम हांगकांग (दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम) - शाम 7:30 बजे से
  • 18 सितंबर: बनाम अफगानिस्तान (शेख ज़ायद क्रिकेट स्टेडियम ) - शाम 7:30 बजे से

एशिया कप में कुल 8 टीमें खेलेंगी, जिन्हें 4-4 के 2 ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप स्टेज के बाद प्रत्येक ग्रुप की टॉप 2 टीमें सुपर 4 में प्रवेश करेंगी और बाकी की 4 टीमें बाहर हो जाएंगी. इसके बाद सुपर 4 के मैचों के बाद टॉप 2 टीमों के बीच 28 सितंबर को फाइनल भिड़ंत होगी.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज 600 टेस्ट पूरे करेगी टीम इंडिया, किसने इससे ज्यादा मैच खेले?
आज 600 टेस्ट पूरे करेगी टीम इंडिया, किसने इससे ज्यादा मैच खेले?
पुर्तगाल के ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने डेब्यू पर मचाया तहलका
पुर्तगाल के ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने डेब्यू पर मचाया तहलका
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
'हम बहन मानते...', BSP से निष्कासन के बाद बोले अंटू मिश्रा
'हम बहन मानते...', BSP से निष्कासन के बाद बोले अंटू मिश्रा
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
Global Rich List 2026: किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
Embed widget