एक्सप्लोरर

श्रीलंका क्रिकेट के इतिहास में सबसे महंगे कोच बने हाथरूसिंघा

चंडिका हाथुरुसिंघा श्रीलंका क्रिकेट टीम के नए कोच बनाए गए हैं. एसएलसी अधिकारियों ने शुक्रवार को इस बात की पुष्टि. हाथुरुसिंघा श्रीलंका क्रिकेट के इतिहास में सबसे महंगे कोच होंगे.

नई दिल्ली: चंडिका हाथुरुसिंघा श्रीलंका क्रिकेट टीम के नए कोच बनाए गए हैं. एसएलसी अधिकारियों ने शुक्रवार को इस बात की पुष्टि. हाथुरुसिंघा श्रीलंका क्रिकेट के इतिहास में सबसे महंगे कोच होंगे.

वेबसाइट 'इएसपीएनक्रिकइन्फो डॉट कॉम' की रिपोर्ट के अनुसार, हाथुरुसिंघा 20 दिसम्बर से टीम के मुख्य कोच पद की जिम्मेदारी संभालेंगे. वह इससे पहले बांग्लादेश के कोच थे. शनिवार को हाथुरुसिंघा बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कोच पद से दिए इस्तीफे से संबंधित चीजों को अंतिम रूप देने के लिए ढाका जाएंगे.

एसएलसी बोर्ड के साथ तीन साल के करार के तहत हाथुरुसिंघा 2020 तक श्रीलंका क्रिकेट के मुख्य कोच होंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के साथ हाथुरुसिंघा का करार 2019 विश्व कप तक था, लेकिन उन्होंने अपनी घरेलू टीम के साथ कोच पद की जिम्मेदारी के लिए हामी भर दी.

हाथुरुसिंघा ने श्रीलंका-ए टीम के कोच और राष्ट्रीय टीम में सहायक कोच के रूप में काम किया है. हालांकि, 2010 में एसएलसी प्रशासन के साथ उनके रिश्तों में दरार पड़ गई थी. वह श्रीलंका क्रिकेट टीम के 11वें मुख्य कोच होंगे.

भारत के खिलाफ खेली जाने वाली टी-20 सीरीज के दौरान हाथुरुसिंघा को श्रीलंका टीम के कोच के रूप में देखा जाएगा. ग्राहम फोर्ड के कोच पद से इस्तीफा देने के बाद श्रीलंका टीम बिना कोच के है. फोर्ड के स्थान पर टीम के फील्डिंग कोच निक पोथास को अंतरिम कोच नियुक्त किया गया था. हाल ही में भारत के खिलाफ खेली गई तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में वही टीम के कोच थे.

उल्लेखनीय है कि हाथुरुसिंघा ने इस साल अक्टूबर में बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कोच पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद से ही उनके श्रीलंका टीम के कोच पद पर नियुक्त होने के कयास लगाए जा रहे थे.

पिछले माह एसएलसी के अध्यक्ष थिलांगा सुमाथिपाला ने कहा कि श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज हाथुरुसिंघा टीम के लिए सबसे सही विकल्प हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
2026 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच
2026 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget