एक्सप्लोरर

Champions Trophy 2025 Schedule: चैंपियंस ट्रॉफी का फुल शेड्यूल आया सामने! जानें कब खेला जाएगा फाइनल

India vs Pakistan Match Date: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पूरे शेड्यूल को लेकर अहम जानकारी सामने आई है. एक रिपोर्ट के मुताबिक टूर्नामेंट का पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा.

Champions Trophy 2025 tentative schedule: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फुल शेड्यूल पर अहम अपडेट मिला है. टूर्नामेंट का पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 19 फरवरी को खेला जा सकताहै. वहीं दूसरा मैच भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जा सकता है. दक्षिण अफ्रीका का पहला मैच अफगानिस्तान से हो सकता है. यह मुकाबला कराची में आयोजित हो सकता है. पाकिस्तान के तीन शहरों को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चुना जा सकता है. इसमें कराची और लाहौर के साथ रावलपिंडी का नाम हो सकता है.

रेव स्पोर्ट्ज के मुताबिक टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी में तीन ग्रुप मैच खेलेगी. पहला मैच बांग्लादेश, दूसरा पाकिस्तान और तीसरा न्यूजीलैंड से हो सकता है. आखिरी ग्रुप मैच 2 मार्च को आयोजित हो सकता है. टीम इंडिया का पाकिस्तान से 23 फरवरी को मुकाबला हो सकता है. अगर पहले सेमीफाइनल की बात करें तो यह 4 मार्च और दूसरा 5 मार्च को खेला जा सकता है.

कब और कहां खेला जाएगा फाइनल -

चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच 9 मार्च को खेला जा सकता है. लेकिन वेन्यू को लेकर अभी जानकारी सामने नहीं आयी है. इसके लिए एक रिजर्व डे भी रखा गया है. वहीं सेमीफाइनल मैच 4 मार्च और 5 मार्च को खेले जा सकते हैं. टूर्नामेंट का आखिरी ग्रुप भारत-न्यूजीलैंड के बीच हो सकता है. हालांकि शेड्यूल की अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.

ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और इंग्लैंड का क्या होगा शेड्यूल -

ऑस्ट्रेलिया का पहला मैच इंग्लैंड से हो सकता है. यह मुकाबला 22 फरवरी को लाहौर में खेला जा सकता है. वहीं अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका का सामना 21 फरवरी को कराची में हो सकता है. बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच 24 फरवरी को मैच खेला जा सकता है. वहीं पाकिस्तान और बांग्लादेश का 27 फरवरी को रावलपिंडी में मैच खेला जा सकता है.

हाइब्रिड मॉडल से होगा टूर्नामेंट -

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड हाइब्रिड मॉडल के लिए तैयार नहीं था. लेकिन आईसीसी के कहने के बाद वह राजी हो गया. उसने हाइब्रिड मॉडल को मानने के लिए शर्त भी रखी थी. आईसीसी ने इस पर सहमति जताई थी. अब भारत और पाकिस्तान की टीमें एक-दूसरे के देश में नहीं खेलेंगी. इसके साथ ही इन दोनों देशों में होने वाले आईसीसी टूर्नामेंट्स 2027 तक हाइब्रिड मॉडल से होंगे. 

ये हो सकता है चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का शेड्यूल -

  • 19 फरवरी - पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड
  • 20 फरवरी - भारत बनाम बांग्लादेश
  • 21 फरवरी - अफगानिस्तान बनामदक्षिण अफ्रीका
  • 22 फरवरी - ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड
  • 23 फरवरी - भारत बनाम पाकिस्तान
  • 02 मार्च - भारत बनाम न्यूजीलैंड
  • 04 मार्च - पहला सेमीफाइनल
  • 05 मार्च - दूसरा सेमीफाइनल
  • 09 मार्च - फाइनल

यह भी पढ़ें : Champions Trophy 2025 Schedule: भारत का बांग्लादेश से पहला मैच? चैंपियंस ट्रॉफी में ये हो सकता है पूरा शेड्यूल, मिला बड़ा अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DSP सिराज बने हेयर स्टाइलिश, सरफराज खान के काटे बाल; मजेदार वीडियो वायरल
DSP सिराज बने हेयर स्टाइलिश, सरफराज खान के काटे बाल; मजेदार वीडियो वायरल
15 साल की लड़की से यौन शोषण का आरोप, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर को हुई जेल
15 साल की लड़की से यौन शोषण का आरोप, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर को हुई जेल
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget