एक्सप्लोरर

रणजी ट्रॉफी: जीत से 3 विकेट दूर चैंपियन मुंबई

मौजूदा विजेता मुंबई रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में प्रवेश करने से महज तीन विकेट की दूरी पर है.

 


 


 


रणजी ट्रॉफी: जीत से 3 विकेट दूर चैंपियन मुंबई

रायपुर: मौजूदा विजेता मुंबई रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में प्रवेश करने से महज तीन विकेट की दूरी पर है. मुंबई ने शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में चल रहे क्वार्टर फाइनल मैच में सोमवार को हैदराबाद के सामने जीत के लिए चौथी पारी में 232 रनों का लक्ष्य रखा और लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद के 121 रनों पर सात विकेट भी चटका दिए हैं.


 


मैच के चौथे दिन का खेल खत्म होने तक हैदराबाद के बालचंद्र अनिरुद्ध (नाबाद 40) के साथ चामा मिलिंद नाबाद लौटे. मिलिंद को अभी खाता खोलना बाकी है.


 


सोमवार को अपने तीसरे दिन के स्कोर 102 रनों पर तीन विकेट से आगे खेलने उतरी मुंबई कुल स्कोर में आठ रन ही जोड़ पाई थी कि मिलिंद ने प्रफुल्ल वाघेला (28) को आउट कर अपनी टीम को दिन की पहली सफलता दिलाई.


 


कप्तान आदित्य तारे (57) दूसरे छोर से रन बना रहे थे, लेकिन मोहम्मद सिराज ने 147 के कुल स्कोर पर उनकी पारी का अंत कर मुंबई को संकट में ला दिया. तारे के अलावा सिद्धेश लाड ही 46 रनों का अहम योगदान दे सके और हैदराबाद ने मुंबई की दूसरी पारी 217 रनों पर ढेर कर दी. सिराज ने सर्वाधिक पांच विकेट लिए.


 


हैदराबाद के सामने आसान लक्ष्य था और उसके पास इसे हासिल करने के लिए पर्याप्त समय भी, लेकिन विजय गोहिल की फिरकी ने उसे बैकफुट पर धकेल दिया है जहां से उसकी जीत से ज्यादा हार करीब है.


 


लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद को 20 के कुल योग पर अक्षत रेड्डी (1) के रूप में बड़ा झटका लगा. रेड्डी के जाने के बाद अनिरुद्ध ने मैदान पर कदम रखा और दूसरे सलामी बल्लेबाज तन्मय अग्रवाल (29) के साथ पारी को आगे बढ़ाया, लेकिन 41 के कुल स्कोर पर अग्रवाल को गोहिल ने अपना पहला शिकार बनाया.


 


गोहिल ने चार रन बाद ही कप्तान सुब्रमण्यम बद्रीनाथ (1) को अय्यर के हाथों कैच करा हैदराबाद को परेशानी में डाल दिया. इसके बाद बवानका संदीप (25) ने अनिरुद्ध का साथ देने की कोशिश की लेकिन यह साझेदारी अच्छी स्थिति में पहुंची ही थी कि अभिषेक नायर ने संदीप की गिल्लियां बिखेर कर इस साझेदारी को तोड़ा. संदीप जब आउट हुए तब टीम का स्कोर 89 था.


 


गोहिल ने इसके बाद कोल्ला सुमंत (14), मेहदी हसन (4) और अक्षर भंडारी (4) के विकेट ले मुंबई को जीत के काफी करीब पहुंचा दिया है.


 


हैदराबाद को जीत के लिए अभी भी 111 रनों की जरूरत है और उसके पास सिर्फ तीन विकेट ही बचे हैं.




और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, सिर्फ इन दो एप पर लाइव आएंगे सभी मैच
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, यहां लाइव आएंगे मैच

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget