एक्सप्लोरर

Watch: रोहित शर्मा बने एंकर, तो चहल ने बता दिया उन्हें युवा

टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं होने की वजह से बीसीसीआई टीवी की जिम्मेदारी रोहित शर्मा को मिली.

मुंबई: दूसरे टेस्ट के बाद टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा एक नई भूमिका में नज़र आए. रोहित शर्मा ने बीसीसीआई टीवी के लिए एंकर की भूमिका निभाते हुए उमेश यादव और ईशांत शर्मा से बात की. अक्सर वनडे और ट्वेंटी-ट्वेंटी में एंकर की भूमिका चहल निभाते हैं. चूंकि चहल इस मैच का हिस्सा नहीं थे इसलिए रोहित शर्मा को यह रोल मिला. रोहित शर्मा बेशक भारतीय टीम के सीनियर खिलाड़ी हों लेकिन जब इंटरव्यू की बात आती है तो वह युजवेंद्र चहल से पीछे हैं. इसलिए लेग स्पिनर चहल ने रोहित को 'युवा' बताया है. बीसीसीआई द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो के जवाब में चहल ने ट्वीट किया, "नए एंकर रोहित शर्मा ने अच्छा काम किया. इस काम को जारी रखो युवा." बता दें कि ईशांत ने मैच की पहली पारी में पांच विकेट लिए थे तो वहीं उमेश ने दूसरी पारी में यह कमाल किया. टीम इंडिया बांग्लादेश की टीम को टेस्ट सीरीज में 2-0 से मात देने में कामयाब रही. भारतीय टीम का प्रदर्शन इस सीरीज में इतना शानदार था कि उसने दोनों ही मैच तीन दिन में खत्म कर दिया. यह भारतीय टीम की इंडिया में लगातार 12वीं सीरीज जीत थी. इस जीत के साथ टीम इंडिया टेस्ट चैंपियनशिप में अपनी स्थिति और ज्यादा मजबूत करने में कामयाब रही. भारतीय टीम अब 360 प्वाइंट्स के साथ टेस्ट चैंपियनशिप में नंबर वन है. टीम इंडिया ने टेस्ट चैंपियनशिप में 7 मैच खेले हैं और सभी में जीत दर्ज की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget