एक्सप्लोरर

भारत के खिलाफ सीरीज के लिए अपने दो खिलाड़ियों को लेकर पैट कमिंस ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा

IND vs AUS: भारतीय टीम को नवंबर में बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना है. ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी.

Pat Cummins on Cameron Green And Mitchell Marsh: भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे को अभी तीन महीने से ज्यादा का समय बाकी है, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने अभी से माइंड गेम खेलना शुरू कर दिया है. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी लगातार बॉर्डर-गावस्कर सीरीज पर बयान दे रहे हैं. इस बीच अब कप्तान पैट कमिंस ने अपने दो खिलाड़ियों को लेकर बड़ा बयान दिया है. 

ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस चाहते हैं कि भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ऑलराउंडर मिशेल मार्श और कैमरून ग्रीन ज्यादा से ज्यादा गेंदबाजी करें. बता दें कि नवंबर में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना है. ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी. 

पैट कमिंस ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा, "टीम में ऑलराउंडर होने से फायदा मिलता है. पिछले कुछ सालों में हम उनका उतना इस्तेमाल नहीं कर पाए हैं, जितना हमने सोचा था. लेकिन इन गर्मियों के सीजन में कुछ अलग हो सकता है. हम ग्रीन और मार्श को गेंदबाजी में थोड़ी ज्यादा जिम्मेदारी दे सकते हैं."

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने आगे कहा, "ग्रीन जैसे खिलाड़ी ने शील्ड क्रिकेट में गेंदबाज के रूप में शुरुआत की थी, लेकिन टेस्ट मैचों में उसे ज्यादा गेंदबाजी नहीं करनी पड़ी है. अब वह पहले से अधिक परिपक्व हो गया है. मुझे लगता है कि हम उस पर थोड़ा और अधिक निर्भर रहेंगे."

वहीं नाथन ल्योन को लेकर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा, "हम वास्तव में सौभाग्यशाली हैं जो हमारे पास नाथन ल्योन जैसा गेंदबाज है, जिससे हम कई ओवर करवा सकते हैं. ऐसे में जरूरी नहीं कि आपके पास एक ऑलराउंडर हो, लेकिन पांचवें गेंदबाजी विकल्प का होना बड़ा अंतर पैदा करता है. हमारे पास ग्रीन और मार्श के रूप में गेंदबाजी के छह विकल्प हैं. यह अच्छी बात है, लेकिन बल्लेबाजी में शीर्ष क्रम के छह बल्लेबाजों को केवल अपनी बल्लेबाजी के दम पर टीम में जगह बनानी चाहिए."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश की क्रिकेट टीम में कितने हिन्दू क्रिकेटर? लिटन दास हैं कप्तान
बांग्लादेश की क्रिकेट टीम में कितने हिन्दू क्रिकेटर? लिटन दास हैं कप्तान
टेस्ट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टॉप-7 टीम, जानें किसके नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड
टेस्ट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टॉप-7 टीम, जानें किसके नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सेलेक्टर्स पर बुरी तरह भड़के इरफान पठान, टीम इंडिया के चयन पर उठाए सवाल
सेलेक्टर्स पर बुरी तरह भड़के इरफान पठान, टीम इंडिया के चयन पर उठाए सवाल
मेहदी हसन की छुट्टी, हिंदू खिलाड़ी बना बांग्लादेश का नया कप्तान
मेहदी हसन की छुट्टी, हिंदू खिलाड़ी बना बांग्लादेश का नया कप्तान

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget