एक्सप्लोरर

विराट तोड़ सकते हैं सचिन का ये रिकॉर्ड लेकिन क्रिकेट के भगवान से आगे जाना आसान नहीं- ब्रेट ली

सचिन तेंदुलकर के नाम क्रिकेट में कई बड़े रिकॉर्ड रहे हैं, जिनमें से कई अब विराट कोहली ने अपने नाम कर लिये हैं. इसके बावजूद सबसे ज्यादा शतकों के रिकॉर्ड से विराट कोहली अभी काफी दूर हैं.

नई दिल्ली: विराट कोहली मौजूदा वक्त में दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज माने जाते हैं. इसका कारण खेल के तीनों फॉर्मेट में उनकी निरंतरता है. कोहली ने अपने खेल से कई बैटिंग रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. हालांकि मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का एक बड़ा रिकॉर्ड है, जिसके करीब कोई भी बल्लेबाज नहीं पहुंच पाया है. लेकिन पूर्व ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ब्रेट ली का मानना है कि अगर कोहली इसी तरह खेलते रहे तो कुछ सालों में ये रिकॉर्ड भी कोहली अपने नाम कर लेंगे.

जिस तरह से कोहली पिछले 11 साल से लगातार रन और शतक बनाए जा रहे हैं, उसको देखते हुए अक्सर ये संभावनाएं जताई जाती हैं कि वो सचिन के 100 अंतरराष्ट्रीय शतकों का रिकॉर्ड तोड़ देंगे. सचिन ने 24 साल लंबे अपने करियर में 49 वनडे शतक और 51 टेस्ट शतक जड़े हैं.

2008 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले कोहली अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 20 हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं, जबकि उनके नाम 70 शतक हैं. इनमें से 43 शतक कोहली ने वनडे में और 27 टेस्ट में लगाए हैं. ऐसे में कोहली वनडे में सचिन के शतकों के रिकॉर्ड से तो ज्यादा दूर नहीं हैं, लेकिन 100 शतकों तक पहुंचना आसान नहीं है.

दुनिया के सबसे तेज गेंदबाजों में से एक रहे ब्रेट ली का मानना है कि कोहली इस रिक़ॉर्ड को तोड़ सकते हैं, लेकिन ये तीन बातों पर निर्भर करेगा- टैलेंट, फिटनेस और मानसिक तौर पर मजबूती. ली ने कहा कि कोहली में ये तीनों ही गुण हैं.

ली ने कहा- “मुझे लगता है कि कोहली में ये तीनों ही गुण हैं और वो सचिन से आगे जा सकते हैं, लेकिन फिर हम सचिन की बात कर रहे हैं और कोई भगवान से आगे कैसे जा सकता है. इसलिए हमें इंतजार करना होगा.” ब्रेट ली ने साथ ही कहा कि अगले 7-8 सालों तक अगर कोहली इसी तरह से खेलते रहे, तो वो निश्चित तौर पर ये रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास, बाबर ने खेला विनिंग शॉट
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget