एक्सप्लोरर

गेंदबाज़ी कोच भरत अरुण बोले, 'विराट और रोहित के बीच सबकुछ ठीक है'

लंबे वक्त से आ रही रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच विवाद की खबरों पर गेंदबाज़ी कोच भरत अरुण ने कहा है कि ये सभी अफवाहे हैं और इन दोनों के बीच का रिश्ता बेहद शानदार है.

आईसीसी क्रिकेट विश्वकप 2019 में टीम इंडिया की हार के बाद से ऐसी खबरों का बाज़ार गर्म है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली और उप-कप्तान रोहित शर्मा के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. ऐसे में अब टीम इंडिया के गेंदबाज़ी कोच भरत अरुण ने सामने आकर कहा है कि इस तरह की अफवाहें निराधार हैं और दोनों ही दिग्गज़ों के बीच बेहद ही अच्छा रिश्ता है.

क्रिकेट की पत्रिका स्पोर्ट्स स्टार से बात करते हुए भरत अरुण ने कहा, ''यह बिल्कुल नामुमकिन है. रोहित अक्सर कोहली से चीजों पर चर्चा करने के लिए जाते हैं. वो दोनों एक दूसरे के साथ बेहद अच्छी तरह से मिलते हैं और एक-दूसरे की काबीलियत का सम्मान और तारीफ करते हैं. कोहली टीम की शानदार तरीके से कप्तानी कर रहे हैं. वो बतौर कप्तान और भी बेहतर हो रहे हैं और ये बहुत ही अच्छा है कि उनके पास समर्थन के लिए रोहित शर्मा भी हैं. पूरी टीम का माहौल बेहद ही शानदार है.''

इसके साथ ही भरत अरुण ने टीम के माहौल पर भी कहा कि वो बेहद ही शानदार है एक सभी फैसले एक टीम की तरह लिए जाते हैं. गेंदबाज़ी कोच ने कहा, ''टीम में हर किसी को अपनी बात कहने का मौका दिया जाता है और फिर अंतिम फैसला सभी की राय से मिलकर लिया जाता है.''

उन्होंने आगे कहा, ''ऐसा नहीं है कि हम सभी चीज़ों पर सहमत हो जाते हैं. हम सभी टीम के चयन और टीम की स्ट्रेटेजी पर अपने विचार रखते हैं और चर्चा करते हैं. हर कोई अपनी बात रखता है, और फिर आखिर में हम सभी मिलकर एक फैसला करते हैं.''

लेकिन विश्वकप में हार के बाद ऐसी खबरें सामने आई थीं कि भारतीय टीम में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा. उप-कप्तान रोहित शर्मा और कप्तान विराट कोहली के आपसी विचार मेल नहीं खा रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
हार्दिक पांड्या थामेंगे KKR का हाथ, रहाणे के बाद बनेंगे कप्तान?
हार्दिक पांड्या थामेंगे KKR का हाथ, रहाणे के बाद बनेंगे कप्तान?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के शेड्यूल में बड़ा बदलाव, CSA ने किया एलान
भारत और दक्षिण अफ्रीका के शेड्यूल में बड़ा बदलाव, CSA ने किया एलान
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले शुभमन गिल को लगी चोट, बढ़ गई टेंशन
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले शुभमन गिल को लगी चोट, बढ़ गई टेंशन

वीडियोज

Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs
Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget