एक्सप्लोरर

बोल्ट के करियर बेस्ट के आगे वेस्टइंडीज को मिली बड़ी हार

तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट के करियर बेस्ट गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज को 204 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया. 326 के विशाल लक्ष्य के सामने मेजबान टीम ने वेस्टइंडीज को महज 28 ओवर में 121 रनों पर समेट दिया.

क्राइस्टचर्च: तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट के करियर बेस्ट गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज को 204 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया. 326 के विशाल लक्ष्य के सामने मेजबान टीम ने वेस्टइंडीज को महज 28 ओवर में 121 रनों पर समेट दिया. इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनी ली है.

बोल्ट ने 10 ओवर के कोट में 3 मेडन के साथ महज 34 रन देकर वेस्टइंडीज के सात बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. बोल्ट की ये गेंदबाजी वनडे क्रिकेट की आठवीं और न्यूजीलैंड की दूसरी सबसे बेहतरीन गेंदबाजी है.

वेस्टइंडीज की टीम 326 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लेकिन बोल्ट की घातक गेंदबाजी के आगे उनकी एक ना चली. बोल्ट ने अपने शुरूआती तीन ओवर में ही छह रन देकर वेस्टइंडीज के तीन खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखाई थी. बोल्ट ने जहां वेस्ट इंडीज के शुरुआती बल्लेबाजों को आउट किया तो वही लॉकी फर्ग्यूसन ने दस गेंद में तीन विकेट झटके जिसमें लगातार दो गेंदों में जैसन मोहम्मद और रोवमान पावेल के विकेट भी शामिल हैं.

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने छह विकेट पर 325 रन बनाए. हेनरी निकोल्स और टोड एस्टल ने आखिरी दस ओवर में 103 रन जोड़े. निकोल्स ने 62 गेंद में सात चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 83 रन की पारी खेली.

एस्ले ने 45 गेंद में दो छक्के एक चौका की मदद से 49 रन बनाए. दोनों ने छठे विकेट के लिए 130 रन जोड़े. इससे पहले जॉर्ज वर्कर (58) और कोलिन मुनरो (30) ने न्यूजीलैंड को शानदार शुरूआत दिलायी जिसके दम पर टीम ने 40 गेंद में 50 रन बना लिए. इसके बाद शेल्डन कॉट्रेल (62 रन पर तीन विकेट) ने मुनरो और नील ब्रूम (छह) के विकेट झटक कर वेस्टइंडीज को दोहरी सफलता दिलायी.

चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आये अनुभवी रोस टेलर और वर्कर ने रनगति को बनाये रखा, दोनों के बीच 58 रन की साझेदारी को रोन्सफोर्ड बीटॉन (60 रन पर एक विकेट) ने वर्कर को आउट कर तोड़ा. वेस्टइंडीज कप्तान जेसन होल्डर ने 11 गेदों की अंतराल पर टॉम लेथम और टेलर का विकेट चटक स्कोर को पांच विकेट पर 186 रन कर दिया.

बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की पारी शुरू से ही लड़खड़ा गयी. शाइ होप 23 रन के साथ टीम के सर्वोच्च स्कोरर रहे.

सीरीज का आखिरी मैच मंगलवार को हेगले ओवल में खेला जायेगा जहां न्यूजीलैंड ने अपने सभी सात एकदिवसीय मैच में जीत दर्ज की है.



और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कोई बच्चा भी आसानी से कर देता आउट, ईशान किशन ने छोड़ा 'लप्पू' सा रन आउट; वीडियो वायरल
कोई बच्चा भी आसानी से कर देता आउट, ईशान किशन ने छोड़ा 'लप्पू' सा रन आउट; वीडियो वायरल
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
क्रिकेट में क्या होती है रिवर्स बॉलिंग? अब क्यों गेंदबाज नहीं करते इसका इस्तेमाल
क्रिकेट में क्या होती है रिवर्स बॉलिंग? अब क्यों गेंदबाज नहीं करते इसका इस्तेमाल

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget