एक्सप्लोरर

BLOG: ‘डेथ ओवर’ की दिक्कत क्यों नहीं छोड़ रही विराट कोहली का पीछा

मुंबई इंडियंस के खिलाफ नो-बॉल तो खैर विराट कोहली को भारी पड़ी ही वो आखिरी 30 रन भी भारी पड़े जो आखिरी के दो ओवरों में पड़े.

मुंबई इंडियंस के खिलाफ नो-बॉल तो खैर विराट कोहली को भारी पड़ी ही वो आखिरी 30 रन भी भारी पड़े जो आखिरी के दो ओवरों में पड़े. यजुवेंद्र चहल के शानदार स्पेल के बाद मुंबई इंडियंस की टीम के रनों की रफ्तार पर लगाम लग गई थी. चहल के ओवर के साथ ही आरसीबी ने जब 16वें ओवर की गेंदबाजी खत्म की तब मुंबई इंडियंस के स्कोरबोर्ड पर 145 रन थे और उनके पांच विकेट आउट हो चुके थे. 16वें ओवर में चहल ने सिर्फ 6 रन दिए थे. इसके बाद 17वें ओवर में उमेश यादव ने सिर्फ 2 रन दिए. यानि 17 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर था 147 रन.

इसके बाद अगले तीन ओवर में आरसीबी के गेंदबाजों ने 40 रन लुटा दिए. मोहम्मद सिराज ने 18वें ओवर में 10 रन दिए. नवदीप सैनी ने 19वें ओवर में 15 रन दिए. मोहम्मद सिराज ने आखिरी ओवर में फिर 15 रन दिए. आखिरी के तीन ओवरों में मुंबई की तरफ से हार्दिक पांड्या ने जबरदस्त बल्लेबाजी की. उन्होंने सिर्फ 14 गेंद पर 32 रन बनाए. इसमें 2 चौके और 3 छक्के शामिल हैं. 188 रनों का ये लक्ष्य विराट कोहली की टीम पर भारी पड़ा और उनकी टीम 6 रन से मैच हार गई. इसके साथ ही एक बार फिर ये बहस सामने आई कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ‘डेथ ओवर’ में इतनी गलतियां कैसे कर जाती है.

पिछले सीजन से पीछा नहीं छोड़ रहा ‘डेथ ओवर’ का भूत पिछले सीजन यानि 2018 के कुछ लीग मैचों को आपको याद दिलाते हैं. विराट कोहली की आरसीबी कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में 175 रन डिफेंड कर रही थी और 17वें और 18वें ओवर में 14-14 रन दे दिए थे. इसके अलावा चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ मैच में आरसीबी ने 206 रनों का लक्ष्य दिया था. 200 रनों के पार का स्कोर किसी भी पिच पर ‘चेज’ करना आसान नहीं होता. लेकिन 18वें ओवर में कोरे एंडरसन ने 15 रन दिए. 19वें ओवर में मोहम्मद सिराज ने 14 रन दिए. इसके बाद भी आखिरी ओवर में जीत के लिए 16 रन चाहिए थे. आखिरी ओवर एंडरसन ने किया और चौथी ही गेंद पर धोनी ने छक्का लगाकर चेन्नई को जीत दिला दी.

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में 15वें ओवर के खत्म होने तक राजस्थान का स्कोर 129 रन पर तीन विकेट था. इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के गेंदबाजों ने 16वें ओवर में 13 रन, 17वें ओवर में 15 रन, 18वें ओवर में 16 रन और 19वें ओवर में 17 रन दे दिए. हद तो तब हो गई थी जब 20वें ओवर में उमेश यादव ने 27 रन दे दिए. यानि आखिरी के पांच ओवरों में विराट कोहली के गेंदबाजों ने 85 रन लुटाए थे. बंगलुरू के गेंदबाजों की कुछ ऐसी ही स्थिति मुंबई के बल्लेबाजों ने पिछले सीजन में भी की थी. मुंबई इंडियंस के खिलाफ लीग मैच में 16 ओवर के खत्म होने तक स्कोर 153 रन पर चार विकेट था. लेकिन 17वें ओवर में 13 रन, 18वें ओवर में 11 रन, 19वें ओवर में 15 रन और आखिरी ओवर में 21 रन लुटाकर बंगलुरू के गेंदबाजों ने मुंबई के स्कोर को 213 रन तक पहुंचा दिया. आखिरी चार ओवरो में 60 रन किसी भी टीम पर भारी पड़ते हैं. ये सभी मैच आरसीबी की टीम हार गई.

गेंदबाजों को करनी होगी खास तैयारी विराट कोहली को अपने गेंदबाजों के साथ ‘डेथ ओवर’ को लेकर बात करनी होगी. आईपीएल में आजकल गेंदबाज खास तरह से तैयारी करते हैं. जिस गेंदबाज की जो ताकत है वो उसी को और तराशने के लिए पसीना बहाता है. सटीक यॉर्कर फेंकने के लिए कई कई ओवर नेट्स में पसीना बहाया जाता है. अभी पहले दो मैच ही हाथ से गए हैं लेकिन पिछले सीजन के आधा दर्जन मैचों के उदाहरण सामने हैं. अगर ‘डेथ ओवर’ की दिक्कत दूर नहीं हुई तो दुनिया के दो सबसे आक्रामक बल्लेबाज यानि विराट कोहली और एबी डिविलियर्स के होने के बाद भी आरसीबी की मुश्किलें दूर नहीं होंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले सलमान आगा ने कूटा, फिर कप्तान अफरीदी का कहर; पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया
पहले सलमान आगा ने कूटा, फिर कप्तान अफरीदी का कहर; पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया
शेफाली वर्मा का तूफान, टीम इंडिया ने 8.5 ओवर में चेज किया टारगेट, ZIM को बुरी तरह रौंदा
शेफाली वर्मा का तूफान, टीम इंडिया ने 8.5 ओवर में चेज किया टारगेट
अकेले लड़ते रहे रिंकू सिंह, रणजी ट्रॉफी में जड़ा लगातार दूसरा शतक, ठोकी टेस्ट के लिए दावेदारी
अकेले लड़ते रहे रिंकू सिंह, रणजी ट्रॉफी में जड़ा लगातार दूसरा शतक, ठोकी टेस्ट के लिए दावेदारी!
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget