एक्सप्लोरर

BLOG: 2019 विश्व कप में क्या देखने को मिलेगा 500 रनों का पहाड़?

वनडे क्रिकेट के इतिहास में अब तक 20 मैच ऐसे हैं जिसमें स्कोर 400 रनों के पार पहुंचा है. अब नई चर्चा इस बात पर है कि क्या इंग्लैंड की मौजूदा टीम वनडे क्रिकेट में एक पारी में 500 रन भी बना सकती है.

खेल की दुनिया में कुछ भी असंभव नहीं. हर दशक में खेलों की सूरत में बड़े बदलाव आते हैं. ये बदलाव आप बड़ी आसानी से नोटिस कर सकते हैं. एक समय पर वनडे क्रिकेट में डेढ़-पौने दो सौ रन अच्छा स्कोर माने जाते थे. अगले दशक में ये संख्या ढ़ाई सौ रनों के करीब पहुंची. फिर तीन सौ. फिर साढ़े तीन सौ. इसके बाद वनडे क्रिकेट में 400 रनों के पार का स्कोर भी देखने को मिला. वनडे क्रिकेट के इतिहास में अब तक 20 मैच ऐसे हैं जिसमें स्कोर 400 रनों के पार पहुंचा है. अब नई चर्चा इस बात पर है कि क्या इंग्लैंड की मौजूदा टीम वनडे क्रिकेट में एक पारी में 500 रन भी बना सकती है.

ये कारनामा अब तक किसी भी टीम ने नहीं किया है. इंग्लैंड की टीम को लेकर ये चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि एक बार वो 481 रनों तक पहुंच चुकी है. वनडे क्रिकेट के इतिहास में दो सबसे बड़े स्कोर इंग्लैंड की टीम के नाम ही हैं. इंग्लैंड के क्रिकेटर मार्क वुड ने बाकयदा बयान दिया है कि इंग्लैंड के लिए 500 रनों का स्कोर बनाना ‘रियलिस्टिक’ है. मार्क वुड 2019 विश्व कप के लिए चुनी गई इंग्लैंड की टीम का हिस्सा भी हैं. यहां ये जानना भी जरूरी है कि इंग्लैंड की टीम मौजूदा आईसीसी रैंकिंग्स में दुनिया की नंबर एक वनडे टीम है.

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान सीरीज पर डालिए नजर पाकिस्तान की टीम इस समय इंग्लैंड में वनडे सीरीज खेल रही थी. पांच वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मैच रविवार को खेला गया. इस सीरीज का पहला मैच बारिश की वजह से पूरा नहीं हो पाया. बाकी के 4 मैचों में 7 बार दोनों टीमों का स्कोर 300 रनों के पार पहुंचा. एक मैच में 341 रनों का स्कोर छोड़ दें तो इंग्लैंड की टीम बाकी तीन मैचों में साढ़े तीन सौ रनों के स्कोर को पार करने में भी कामयाब रही. 2015 विश्व कप के बाद से अब तक 128 मैचों में टीमों ने 300 से ज्यादा का स्कोर बनाया है. इन टीमों की जीत का प्रतिशत करीब 77 का है.

जबकि 300 से कम रन बनाने वाली टीमों की जीत का प्रतिशत 38 ही है. इंग्लैंड की जिन पिचों पर विश्व कप के मैच खेले जाने हैं वहां रन बनेंगे इस बात का जिक्र हर कोई कर रहा है. सचिन तेंडुलकर भी इस बात को कह चुके हैं कि 2019 विश्व कप में बल्लेबाजों को रन बनाने की मुफीद पिचें मिलेंगी.

क्या भारतीय टीम भी बना सकती है 500 भारतीय टीम को लेकर ये चर्चा इसलिए जायज है क्योंकि भारतीय टीम दुनिया की नंबर दो टीम है. इसके अलावा विश्व क्रिकेट में जिन 20 मैचों में 400 रनों का आंकड़ा पार हुआ है उसमें 5 बार ये कारनामा भारतीय टीम ने किया है. इस मामले में दक्षिण अफ्रीका की टीम पहले नंबर पर है. जिसने 6 बार 400 रनों का आंकड़ा पार किया है. भारतीय टीम के पास बल्लेबाजी क्रम में टॉप ऑर्डर में तीन धुरंधर बल्लेबाज हैं. जिसमें से एक विराट कोहली इस वक्त दुनिया के नंबर एक वनडे बल्लेबाज हैं. शिखर धवन की आक्रामकता हर किसी ने देखी है. रोहित शर्मा बड़ी पारियां खेलने में माहिर हैं. वो वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने के ‘मास्टर’ हैं. वनडे क्रिकेट में एक पारी में सबसे बड़े 264 रनों के स्कोर का रिकॉर्ड उन्हीं के नाम दर्ज है. जो उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ लगाया था. अब तक वनडे क्रिकेट के इतिहास में जो 8 दोहरे शतक लगे हैं उसमें से 3 रोहित शर्मा के नाम हैं. रोहित शर्मा का वनडे स्ट्राइक रेट 87.95 का है.

विराट कोहली का स्ट्राइक रेट 92.96 का है. इन दोनों से ज्यादा 93.79 का स्ट्राइक रेट शिखर धवन का है. ये आंकड़े और भारतीय खिलाड़ियों का अनुभव हमने आपको इसलिए बताया कि कहीं ऐसा ना हो कि चर्चा तो इंग्लैंड की टीम को लेकर हो रही है लेकिन पता चला भारतीय टीम ने किसी मैच में स्कोरबोर्ड पर 500 रन जोड़ दिए. खेल की दुनिया में कुछ भी असंभव नहीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय गेंदबाजों ने किया जिम्बाब्वे का बुरा हाल, 102 रन पर ढेर
भारतीय गेंदबाजों ने किया जिम्बाब्वे का बुरा हाल, 102 रन पर ढेर
कप्तानी छिनने के बाद सलमान अली ने ठोका तूफानी शतक, पाकिस्तानी बल्लेबाज का सेलिब्रेशन वायरल
कप्तानी छिनने के बाद सलमान अली ने ठोका तूफानी शतक, पाकिस्तानी बल्लेबाज का सेलिब्रेशन वायरल
कोच ने कहा मोहम्मद शमी पूरी तरह फिट, टीम से बाहर होने पर दिया बयान
कोच ने कहा मोहम्मद शमी पूरी तरह फिट, टीम से बाहर होने पर दिया बयान
4 दिन बाद फिर एक्शन में होगी टीम इंडिया, अब न्यूजीलैंड से 5 मैचों की टी20 सीरीज
4 दिन बाद फिर एक्शन में होगी टीम इंडिया, अब न्यूजीलैंड से 5 मैचों की टी20 सीरीज

वीडियोज

Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
Embed widget