एक्सप्लोरर

BLIND CWC: रोमांचक फाइनल में पाकिस्तान को हराकर भारत फिर बना चैंपियन

सुनील रमेश के शानदार 93 रनों की बदौलत भारत ने रोमांचक फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को दो विकेट से हराकर ब्लाइंड क्रिकेट वर्ल्ड कप अपने नाम किया. भारत ने लगातार दूसरी बार खिताब जीता है.

Blind Cricket World Cup 2018 Final: सुनील रमेश के शानदार 93 रनों की बदौलत भारत ने रोमांचक फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को दो विकेट से हराकर ब्लाइंड क्रिकेट वर्ल्ड कप अपने नाम किया. भारत ने लगातार दूसरी बार खिताब जीता है.

पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने बदर मुनीर के 57 रन, रियासत खान के 48 रन और कप्तान निसार अली के 47 रन के उपयोगी योगदान से 40 ओवर में 308 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया.

इसके बाद भारतीय टीम ने रमेश की बेहतरीन पारी के बूते यह लक्ष्य आठ गेंद पहले हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के केप टाउन में इसी प्रतिद्वंद्वी को हराकर 2014 में खिताब जीता था.

पाकिस्तान ने हालांकि अंत में लगातार तीन विकेट झटककर दबाव बना लिया था और भारत को थोड़ी परेशानी हुई लेकिन एक वाइड गेंद के बाउंड्री पर पहुंचने से पलड़ा भारतीय टीम की ओर झुक गया.

भारत ने 13 जनवरी को ग्रुप राउंड में भी पाकिस्तान को पस्त किया था. गत चैम्पियन ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को सात विकेट से मात दी थी.

भारतीय टीम के लिए बधाईयों का तांता शुरू हो गया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी उपलब्धि के लिए भारतीय टीम को बधाई दी.

मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘हमारी क्रिकेट टीम को 2018 ब्लाइंड क्रिकेट विश्व कप जीतने के लिए बधाई. उन्होंने देश को गौरवान्वित किया तथा अपने खेल और शानदार रवैये से प्रत्येक भारतीय को प्रेरित किया. सही मायने में चैम्पियन.’’

अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने भी टीम की प्रशंसा की. उन्होंने लिखा, ‘‘टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की. ब्लाइंड क्रिकेट विश्व कप खिताब जीतने के लिए बधाई.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास, बाबर ने खेला विनिंग शॉट
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget