एक्सप्लोरर

विजय हजारे ट्रॉफी: प्लेट ग्रुप में बिहार ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत

विजय हजारे ट्रॉफी में बिहार ने अपने विजयी अभियान को जारी रखते हुए प्लेट ग्रुप के अपने दूसरे मुकाबले में उत्तराखंड को पांच विकेट से हरा दिया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी उत्तराखंड निर्धारित 43.2 ओवर में 160 रनों पर ही ऑल आउट हो गई.

विजय हजारे ट्रॉफी में बिहार ने अपने विजयी अभियान को जारी रखते हुए प्लेट ग्रुप के अपने दूसरे मुकाबले में उत्तराखंड को पांच विकेट से हरा दिया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी उत्तराखंड निर्धारित 43.2 ओवर में 160 रनों पर ही ऑल आउट हो गई. जवाब में बिहार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पांच विकट खोकर 37.3 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया.

उत्तराखंड के लिए ओपनर बल्लेबाज विनीत सक्सेना ने सबसे अधिक 57 रनों का योगदान दिया. उन्होंने 127 गेंद लंबी अपनी पारी में केवल चार चौके लगाए. बिहार के लिए समार कादरी और अनुनय सिंह ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि दिवान खान को दो और प्रज्ञान ओझा एवं केशव कुमार को एक-एक विकेट हासिल हुआ.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार की शुरूआत खराब रही और 37 के स्कोर पर टीम ने आशीष सिन्हा (16) के रूप में अपना पहला विकेट खोया. इसके बाद विकाश रंजन ने 79 रनों की दमदार पारी खेली और बिहार को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. बिहार के लिए केशव कुमार ने भी 33 रन बनाए.

उत्तराखंड की ओर से सनी राना, मयंक मिश्रा और मालोलान रंगाराजन ने एक-एक विकेट लिया.

मिजोराम को प्लेट ग्रुप में लगातार दूसरी हार झेलनी पड़ी. मेघालय ने नाडियाड में खेले गए मुकाबले में मिजोराम को आठ विकेट से हराया.

टॉस जीतकर मिजोरम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और पूरी टीम 43.4 ओवर में 154 रनों पर ही ढेर हो गई. तरुवर कोहली ने नौ चौकों की बदौतल 123 गेंदों पर टीम के लिए सबसे अधिक 90 रन बनाए. मेघालय के लिए अभय नेगी, अमियांगशू सेन और राज बिस्वा ने दो-दो विकेट लिए जबकि योगेश नागर, गुरिंदर सिंह और लखन सिंह ने एक-एक विकेट चटकाया.

लक्ष्य का पीछा करते हुए मेघालय ने 39 रनों पर ही दो विकेट खो दिए लेकिन पुनीत बिष्ट (95 नाबाद) और कप्तान जेसन लमारे (41 नाबाद) ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी. मिजोराम के लिए कोहली और लालुन लुआंगा ने एक-एक विकेट लिया.

एक अन्य मैच में मणिपुर ने सिक्किम को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी. वडोदरा में खेले गए इस मुकाबले में मणिपुर ने धारदार गेंदबाजी की और टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सिक्किम की टीम को 37.2 ओवर में 84 रनों पर ही पवेलियन भेज दिया. सिक्किम के लिए ली योंग लेपचा ने सबसे ज्यादा नाबाद 29 रनों का योगदान दिया.

मणिपुर के लिए बिशवोर्जीत ने तीन और राजकुमार सिंह एवं थोउदाम सिंह ने दो-दो विकेट चटकाए. इनके अलावा, कबरामबम मियती, कंगाबाम सिंह और सुल्तान करीम ने एक-एक विकेट लिया.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मणिपुर को सलामी बल्लेबाज लखन रावत (नाबाद 44) और पुखरामबाम सिंह (30 नाबाद) ने 19.2 ओवर में ही जीत दिला दी.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास, बाबर ने खेला विनिंग शॉट
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget