बिग बैश: क्रिस गेल के लिए राहत की खबर
बिग बैश: क्रिस गेल के लिए राहत की खबर


नई दिल्ली: वेस्टइंडिज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के लिए एक राहत की खबर आई है. क्रिकेट अॅस्ट्रेलिया (सीए) ने क्रिस गेल पर बिग बैश लीग में खेलने पर कोई बैन नहीं लगाया हैं.
आपको बता दे की गेल इसी साल जनवरी में उस समय विवादों में घिर गए थे जब उन्होंने एक महिला टीवी पत्रकार मैक्लॉघिन के साथ आपतिजनक कमेंट किया था. गेल को इस कमेंट के लीए दस हजार डॉलर का जुर्माना भरना पड़ा था.
कयास यह लगाया जा रहा था की इस सीजन में गेल पर बैन लगा दिया जाएगा. बहरहाल क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख जेम्स सदरलैंड ने यह बताया कि गेल 2016-2017 सीजन के लिए बीग बैश लीग में खेल सकते है.
सदरलैंड ने कहा की एसोसिएसन मैच फिक्सिंग में संलिप्त क्रिकेटरों के अलावा अन्य क्रिकेटरों को बैन नहीं करता है.

















