एक्सप्लोरर

5 विकेट चटकाने के बाद भुवनेश्वर ने बताया दौरे पर टीम की सफलता का राज़

टेस्ट के बाद वनडे-टी20 में भी अपनी गेंदों पर मेज़बान टीम दक्षिण अफ्रीका को छका रहे भुवनेश्वर कुमार की नज़र बल्लेबाज़ी की बारीकियों पर भी है. भुवी ने बताया किस तरह इस दौरे पर भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रही.

जोहानिसबर्ग: टेस्ट के बाद वनडे-टी20 में भी अपनी गेंदों पर मेज़बान टीम दक्षिण अफ्रीका को छका रहे भुवनेश्वर कुमार की नज़र बल्लेबाज़ी की बारीकियों पर भी है. भुवी ने बताया किस तरह इस दौरे पर भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रही.

भारतीय तेज गेंदबाजी के अगुआ भुवनेश्वर कुमार का मानना है कि दक्षिण अफ्रीका के वर्तमान दौरे में भारतीय बल्लेबाजों ने शार्ट पिच गेंदों का अच्छी तरह से सामना किया जो कि टीम की सफलता का एक अहम कारण है.

भुवनेश्वर ने भारत की पहले टी20 में जीत के बाद कहा कि दक्षिण अफ्रीका ने इस मैच में शार्ट पिच गेंदों से भारतीय बल्लेबाजों को परेशान करने की कोशिश की लेकिन यह रणनीति उन पर उलटी पड़ गयी.

भुवनेश्वर ने भारत की 28 रन से जीत के बाद कहा, ‘‘जब भी भारतीय टीम विदेश जाती है तो यह माना जाता है कि उसके बल्लेबाज शार्ट पिच गेंदों को खेलने में पूरी तरह से सक्षम नहीं हैं. इस बार हमने ऐसा नहीं देखा. हम वास्तव में शार्ट पिच गेंदों से अच्छी तरह से निबटे. आज उन्होंने पारी के शुरू में पांच-छह ओवर में काफी शार्ट पिच गेंदें की लेकिन यह रणनीति उन पर उलटी पड़ गयी.’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी जो भी साख रही हो पिछले कुछ वर्षों में हम उसके विपरीत खेल रहे हैं. हमने इस दौरे में शार्ट पिच गेंदों को अच्छी तरह से खेला. वे शार्ट पिच गेंदें करना चाहते हैं लेकिन इससे उन्हें फायदा नहीं मिल रहा है.’’

अपने टी20 करियर में पहली बार पांच विकेट लेने वाले भुवनेश्वर ने कहा, ‘‘मैं अपनी गति में परिवर्तन लाने की कोशिश कर रहा हूं. मैं गेंद की गति को नियंत्रित करना चाहता था क्योंकि मैं जानता था कि शॉट मारना आसान नहीं है और इसलिए मैंने ऐसा किया. महत्वपूर्ण यह है कि विकेट की प्रकृति के अनुसार आप अपनी गेंदों के साथ कैसे सामंजस्य बिठाते हैं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘उदाहरण के लिये बीते दिन हमने काफी धीमी गेंदें की जो इस विकेट पर हमारी रणनीति का हिस्सा था. गति धीमी रखना और रनों पर अंकुश लगाना. लाइन और लेंथ के अलावा आप अपनी गेंदों की गति पर कैसे नियंत्रित करते हैं यह भी महत्वपूर्ण होता है.’’

भुवनेश्वर पहले भारतीय तेज गेंदबाज हैं जिन्होंने खेल के तीनों प्रारूपों में एक पारी में पांच या इससे अधिक विकेट लिये हैं. उनके लिये यह दौरा काफी सफल रहा है और उन्होंने न सिर्फ गेंदबाजी बल्कि अपने बल्लेबाजी कौशल का भी अच्छा नजारा पेश किया.

इस तेज गेंदबाज ने कहा कि व्यस्त कार्यक्रम के बीच खुद को व्यवस्थित रखना और फिटनेस उनकी सफलता की कुंजी हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘फिटनेस महत्वपूर्ण है. तीनों प्रारूप में खेलना आसान नहीं है विशेषकर एक दौरे में. इसलिए यहां आने से पहले मैंने व्यस्तता के बीच खुद को व्यवस्थित करना सीखा. मैं खास तरह से अभ्यास करना चाहता था ताकि मेरे शरीर पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़े. ’’

टीम इंडिया ने बीती रात ही दक्षिण अफ्रीका को तीन मैचों की टी20 सीरीज़ में 28 रनों से शिकस्त देकर 1-0 की बढ़त बनाई है. जिसका अगला मुकाबला 21 फरवरी को सेंचुरियन में खेला जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
Highlights: भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget