एक्सप्लोरर

WPL 2024: दिल्ली और बेंगलुरु की मेजबानी में खेली जाएगी वीमेंस प्रीमियर लीग, जानें किसके बीच होगी पहली भिड़ंत

Bengaluru and Delhi: वीमेंस प्रीमियर लीग 2024 दिल्ली और बेंगलुरु की मेज़बानी में खेला जाएगा. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 23 फरवरी को होगा.

Bengaluru and Delhi Will Host WPL 2024: वीमेंस प्रीमियर लीग यानी महिला आईपीएल 2024 को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बताया कि दिल्ली और बेंगलुरु टूर्नामेंट की मेज़बानी करेंगे. इससे पहले बोर्ड ने टूर्नामेंट के शेड्यूल की घोषणा की थी. डब्ल्यूपीएल 2024 की शुरुआत 23 फरवरी से होगी और फाइनल 17 मार्च को खेला जाएगा. 5 टीमों वाले टूर्नामेंट में कुल 22 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें 20 लीग मैच होंगे.

भारतीय समयनुसार सभी मुकाबलों की शुरुआत शाम 7:30 बजे से होगी. पहले 11 मुकाबले बेंगलुरु में होंगे. इसके अलावा बाकी के 9 लीग और 2 प्लेऑफ के मैच दिल्ली की मेज़बानी में खेले जाएंगे. सीज़न का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और रनरअप दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा.

घरेलू मैदान पर खेलेंगी बेंगलुरु और दिल्ली की टीमें

सीज़न में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स की टीमों को घरेलू मैदान पर खेलने का मौका मिलेगा. बेंगलुरु टूर्नामेंट में पहला मुकाबला 24 फरवरी को यूपी वॉरियर्स के खिलाफ घरेलू एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी. इसके बाद बेंगलुरु अगले चार यानी कुल पांच लीग मुकाबले एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही खेलेगी. फिर आरसीबी बाकी के तीन लीग मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेलेगी. 

वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 23 फरवरी को मुंबई के खिलाफ खेलेगी, जो बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. दिल्ली शुरुआती चार लीग मैच बेंगलुरु में ही खेलेगी. इसके बाद आखिरी के चार लीग मैच होम ग्राउंड यानी दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेलेगी.  

मुंबई में खेला गया था डब्ल्यूपीएल 2023

बता दें कि वीमेंस प्रीमियर लीग का पहला सीज़न यानी डब्ल्यूपीएल 2023 मुंबई की मेज़बानी में खेला गया था. टूर्नामेंट के लिए मुंबई का ब्रेबॉर्न स्टेडियम और नवी मुंबई का डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकेडमी को चुना गया था, जहां सभी 22 मैच खेले गए थे. 

 

ये भी पढ़ें...

Shoaib Malik: बधाई या तंज़? शोएब मलिक को तीसरी शादी पर कैसी मुबारकबाद दे गए शाहिद अफरीदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget