एक्सप्लोरर

Ashes 2023: कैमरून ग्रीन के ओवर में 24 रन बनाकर इस खास फेहरिस्त में शामिल हुए बेन स्टोक्स, जानिए

Ben Stokes: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में बेन स्टोक्स ने 214 गेंदों पर 155 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने अपनी इस ताबड़तोड़ पारी में 9 चौके और 9 छक्के जड़े.

Most Runs Off An Over By England In Tests: लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने कैमरून ग्रीन के 1 ओवर में 24 रन बना डाले. इस ओवर में बेन स्टोक्स ने लगातार 3 छक्के जड़े. दरअसल, अब बेन स्टोक्स टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए 1 ओवर में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की फेहरिस्त में चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं. जबकि इस फेहरिस्त में हैरी ब्रूक टॉप पर हैं. हैरी ब्रूक ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में जाहिद महमूद के ओवर में 27 रन बनाए थे. इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला रावलपिंडी में खेला गया था.

बेन स्टोक्स के अलावा फेहरिस्त में कौन-कौन शामिल?

वहीं, इस फेहरिस्त में इयान बॉथम दूसरे नंबर पर हैं. इयान बॉथम ने डेरेक स्टर्लिंग के ओवर में 24 रन बनाए थे. इस मैच में इंग्लैंड के सामने न्यूजीलैंड की टीम थी. इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच यह मुकाबला साल 1986 में खेला गया था. पाकिस्तान के खिलाफ साल 2022-23 में हैरी ब्रूक ने साउद शकील के ओवर में 24 रन बनाए. यह इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में एक ओवर में तीसरे सर्वाधिक रन हैं. बहरहाल, अब इस खास लिस्ट में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स शामिल हो गए हैं. बेन स्टोक्स ने लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीन के ओवर में 24 रन बनाए.

बेन स्टोक्स ने खेली ताबड़तोड़ पारी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में बेन स्टोक्स ने 214 गेंदों पर 155 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने अपनी इस ताबड़तोड़ पारी में 9 चौके और 9 छक्के जड़े. बेन स्टोक्स 155 रन बनाकर तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड का शिकार बने. इससे पहले बेन स्टोक्स और स्टुअर्ट ब्रॉड के बीच सातवें विकेट के लिए 108 रनों की पार्टनरशिप हुई. वहीं, इस मैच की बात करें तो खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड टीम 9 विकेट पर 303 रन बना चुकी है. बेन स्टोक्स की टीम को मैच जीतने के लिए 68 रनों की जरूरत है. जबकि इंग्लैंड के लिए जोश टोंगू और जेम्स एंडरसन के रूप में आखिरी जोड़ी मैदान पर है.

ये भी पढ़ें-

इंग्लैंड के PM ऋषि सुनक ने बताया अपने फेवरेट क्रिकेटर का नाम, सचिन-कोहली और धोनी-रोहित का नहीं लिया नाम

Punjab Kings का यह खिलाड़ी हर दिन लगाता है 400 छक्के! बताया कैसे आर्मी के बजाय क्रिकेट में आया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget