एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: एक छोर पर गिरते रहे विकेट, स्टोक्स ने संभाला मोर्चा और खेली 70 रन की धमाकेदार पारी

IND Vs ENG: बेन स्टोक्स ने पहले टेस्ट की पहली पारी में 70 रन की शानदार पारी खेली. स्टोक्स की बदौलत इंग्लैंड ने 246 का स्कोर खड़ा किया है.

IND Vs ENG: इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के शुरुआती मैच की पहली पारी में 70 रन की जुझारु पारी खेली. बेन स्टोक्स की पारी का ही कमाल है कि इंग्लैंड की टीम स्पिनर्स के लिए मददगार पिच पर पहली पारी में 246 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में कामयाब हुई है. बेन स्टोक्स जब बल्लेबाजी करने आए तो इंग्लैंड ने 121 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे. शुरुआती झटकों के बाद कप्तान बेन स्टोक्स का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला गलत साबित होता दिखाई दे रहा था.लेकिन बेन स्टोक्स ने एक छोर को मजबूती के साथ संभाले रखा.

बेन स्टोक्स एक छोर पर मजबूती के साथ डटे हुए थे. लेकिन इंग्लैंड ने 155 रन पर ही 7 विकेट गंवा दिए. ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड की टीम 200 का स्कोर भी नहीं छू पाएगी. लेकिन कप्तान बेन स्टोक्स ने यहीं से खेलने का तरीका बदल लिया. शुरुआत में बेन स्टोक्स ने 30 गेंद पर महज 9 रन बनाए. इसके बाद स्कोक्स ने अगली 30 गेंद पर 21 रन बनाए. जब 8 विकेट गिर गए तो स्कोक्स ने अगली 15 गेंद पर 28 रन स्कोर किए और 69 गेंद में ही अर्धशतक पूरा कर लिया.

स्टोक्स ने दिखाए खतरनाक तेवर

स्टोक्स यहीं नहीं रुके और वुड के आउट होने के बाद भी भारत के गेंदबाजों को अटैक करने की कोशिश जारी रखी. स्टोक्स ने बुमराह की गेंद पर बोल्ड होने से पहले 88 गेंद में 70 रन की पारी खेली. स्टोक्स की पारी में 6 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. स्टोक्स इंग्लैंड की ओर से अकेले ऐसे बल्लेबाज रहे जो कि भारत के खतरनाक स्पिन अटैक के सामने अर्धशतक लगाने में कामयाब हुए.

इससे पहले इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. इंग्लैंड के बल्लेबाज शुरुआत में जमकर खेल रहे थे और पहले विकेट के लिए ओपनर्स के बीच 55 रन की साझेदारी भी हुई. लेकिन भारत के स्पिनर्स ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी. अश्विन और जडेजा ने 3-3 विकेट हासिल किए. बुमराह और अक्षर को 2-2 विकेट मिले.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा
वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
'ODI क्रिकेट मर गया है...', हरभजन सिंह के बयान पर बवाल
'ODI क्रिकेट मर गया है...', हरभजन सिंह के बयान पर बवाल
एक्टिव क्रिकेटरों में 85 शतक के साथ नंबर-1 विराट कोहली, देखें टॉप-7 में कौन-कौन
एक्टिव क्रिकेटरों में 85 शतक के साथ नंबर-1 विराट कोहली, देखें टॉप-7 में कौन-कौन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget