एक्सप्लोरर

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ से पहले टीम इंडिया खेलेगी वॉर्म-अप मैच, तैयारियों में जुटा इंग्लैंड बोर्ड

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ से पहले टीम इंडिया सलेक्ट काउंटी एकादश के खिलाफ तीन दिनों का वॉर्म-अप मैच खेल सकती है. यह मैच 20 से 22 जुलाई के बीच कराया जा सकता है.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की गुज़ारिश के बाद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड टेस्ट सीरीज़ से पहले एक अभ्यास मैच आयोजित करने के लिए कोविड-19 प्रोटोकॉल पर काम कर रहा है. अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, टीम इंडिया पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ से पहले तीन दिनों का एक वॉर्म-अप मैच खेलेगी. यह मैच 20 से 22 जुलाई के बीच कराया जा सकता है. 

भारतीय टीम चार अगस्त से नॉटिघंम में पहला टेस्ट खेलेगी. वो इससे पहले ‘सलेक्ट काउंटी एकादश’ के खिलाफ तीन दिनों का अभ्यास मैच खेल सकती है, जिसे प्रथम श्रेणी का दर्जा दिया जा सकता है. ‘सलेक्ट काउंटी एकादश’ को पहले ‘संयुक्त काउंटी’ के नाम से जाना जाता था. 

ईसीबी के प्रवक्ता ने कहा, "भारतीय पुरूष टेस्ट टीम की पांच मैचों की ‘एलवी इंश्योरेंस’ टेस्ट सीरीज़ की तैयारियों के लिये ‘काउंटी सलेक्ट एकादश’ के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेलने के बीसीसीआई के अनुरोध से हम अच्छी तरह वाकिफ हैं. हम कोविड-19 प्रोटोकॉल और अन्य तैयारियों पर काम कर रहे हैं ताकि यह अभ्यास मैच सुनिश्चित करा सकें जिसके बारे में हम आने वाले समय में पुष्टि करेंगे."

यह पूछने पर कि अभ्यास मैच के लिये प्रतिद्वंद्वी टीम कितनी मजबूत होगी. क्योंकि ‘द हंड्रेड’ टूर्नामेंट 23 जुलाई से शुरू हो रहा है तो प्रवक्ता ने कहा, "इसमें वही खिलाड़ी होंगे जो ‘द हंड्रेड’ में नहीं खेलेंगे और हम उपलब्ध खिलाड़ियों में से मजबूत टीम का चयन करना चाहेंगे."

गौरतलब है कि भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में इतनी तैयार नहीं दिख रही थी, क्योंकि उसने इसकी तैयारियों के लिये टीम के अंदर ही दो टीमें बनाकर महज एक अभ्यास मैच खेला था, जिसके बाद क्रिकेट विशेषज्ञ जैसे सुनील गावस्कर और एलिस्टेयर कुक को लगा था कि इतने बड़े मुकाबले के लिये यह काफी नहीं था. 

यहां तक कि कप्तान विराट कोहली ने फाइनल गंवाने के बाद नाराजगी जाहिर की थी कि उन्हें प्रथम श्रेणी मैच खेलने को नहीं दिया गया था और बीसीसीआई ने ईसीबी से अभ्यास मैच का अनुरोध किया था. भारतीय टीम प्रबंधन समझ गया कि कम से कम एक प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाफ उचित प्रथम श्रेणी या अभ्यास मैच के बिना तैयारी संभव नहीं है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 1 Highlights: भारत के नाम रहा पहले टेस्ट का पहला दिन, देवदत्त पडिक्कल का ऐतिहासिक शतक
भारत के नाम रहा पहले टेस्ट का पहला दिन, देवदत्त पडिक्कल का ऐतिहासिक शतक
टीम इंडिया को लगा झटका, केएल राहुल चोटिल; परेशान कर देंगी तस्वीरें
टीम इंडिया को लगा झटका, केएल राहुल चोटिल; परेशान कर देंगी तस्वीरें
Highlights: भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा गॉल टेस्ट का पहला दिन, पडिक्कल ने जड़ा ऐतिहासिक शतक
Highlights: भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा गॉल टेस्ट का पहला दिन, पडिक्कल ने जड़ा ऐतिहासिक शतक
गॉल टेस्ट में शतक जड़ देवदत्त पडिक्कल ने तोड़े 3 बड़े रिकॉर्ड
गॉल टेस्ट में शतक जड़ देवदत्त पडिक्कल ने तोड़े 3 बड़े रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget