एक्सप्लोरर

नस्लभेदी टिप्पणी मामले में बुरे फंसे बटलर और मोर्गन, BCCI ने कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए

इंग्लैंड के कई क्रिकेटर्स पर नस्लभेदी टिप्पणियों के मामले में तलवार लटक रही है. मोर्गन और बटलर द्वारा भारतीय फैंस का मजाक उड़ाने की जानकारी सामने आई है. बीसीसीआई ने इन खिलाड़ियों पर कड़ी कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं.

इंग्लैंड क्रिकेट में नस्लभेद को लेकर छिड़ा विवाद गहराता जा रहा है. इंग्लैंड के खिलाड़ियों द्वारा नस्लभेद किए जाने की बात आईपीएल तक पहुंच चुकी है. आईपीएल के दौरान इयोन मोर्गन और जोस बटलर पर नस्लभेदी टिप्पणी करने के आरोप लगे हैं. सामने आई जानकारी के मुताबिक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने जोस बटलर और इयोन मोर्गन पर कड़ा कदम उठाने की तैयारी कर ली है.

अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई जोस बटलर और इयोन मोर्गन को नस्लभेदी टिप्पणी के लिए माफी मांगने को कहेगा. बीसीसीआई के अधिकारी ने कहा, ''जोस बटलर और इयोन मोर्गन को सामने आकर पूरे मामले पर माफी मांगनी चाहिए.''

न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच पिछले हफ्ते खेले गए पहले टेस्ट के बाद से नस्लभेद का मुद्द गरमा गया है. इंग्लैंड के खिलाड़ी ऑली रॉबिंसन के ऐसे ट्वीट सामने आए जिसमें उन्होंने नस्लभेदी टिप्पणी की थी. ईसीबी ने ऑली रॉबिंसन पर कार्रवाई करते हुए उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट से बैन कर दिया.

बटलर और मोर्गन ने साधी चुप्पी

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने साफ कर दिया था कि वह नस्लभेद के मामले में कोई समझौता नहीं करेगा. ईसीबी ने ऑली रॉबिंसन को बैन करने के अलावा बाकी खिलाड़ियों के खिलाफ भी जांच शुरू की. उसी जांच के दौरान सामने आया कि आईपीएल में हिस्सा लेते हुए जोस बटलर और इयोन मोर्गन ने भारतीय फैंस का मजाक उड़ाया था. इतना ही नहीं जोस बटलर और इयोन मोर्गन को इस मामले में केकेआर के कोच मैकुलम का साथ भी मिला था.

बीसीसीआई के अलावा कोलकाता नाइटराइडर्स भी इयोन मोर्गन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का मन बना चुका है. केकेआर ने बयान जारी कर कहा है कि टीम किसी भी कीमत पर नस्लभेद को बर्दाश्त नहीं करेगी.

जोस बटलर और इयोन मोर्गन ने अब तक पूरे मामले पर चुप्पी साध रखी है. खुलासा होने के बाद से ही मोर्गन और बटलर से संपर्क करने की कोशिश हो रही है लेकिन उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

IND Vs SL: कप्तान बनाए जाने पर शिखर धवन ने दी प्रतिक्रिया, कही यह बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड टेस्ट से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, बाबर आजम बाहर, जानें कौन बना कप्तान
इंग्लैंड टेस्ट से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, बाबर आजम बाहर, जानें कौन बना कप्तान
रवींद्र जडेजा का शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा 'नो-बॉल' फेंकने वाले बने गेंदबाज
जडेजा का शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा 'नो-बॉल' फेंकने वाले बने गेंदबाज
IND vs SL 1st Test Day 4 Highlights: पहले टेस्ट में भारत की जीत पक्की, बैकफुट पर श्रीलंका; ऐसा रहा चौथे दिन का खेल
पहले टेस्ट में भारत की जीत पक्की, बैकफुट पर श्रीलंका; ऐसा रहा चौथे दिन का खेल
'ड्रिंक-एंड-ड्राइव' मामले में डेविड वॉर्नर दोषी करार, लगा भारी जुर्माना
'ड्रिंक-एंड-ड्राइव' मामले में डेविड वॉर्नर दोषी करार, लगा भारी जुर्माना

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget