एक्सप्लोरर

डीडी स्पोर्ट्स की पहल में बीसीसीआई ने दिया साथ, पुराने फुटेज के लिए नहीं लिया कोई चार्ज

Coronavirus: लॉकडाउन के दौरान सरकारी टीवी चैनल डीडी स्पोर्ट्स पर भारत के 20 ऐतिहासिक मैचों के हाइलाइट्स दिखाए जा रहे हैं.

Coronavirus: कोरोना वायरस के खतरे की वजह से 15 अप्रैल तक देशभर में लॉकडाउन लगा हुआ है. लॉकडाउन के दौरान क्रिकेट प्रेमियों को तोहफा देते हुए डीडी न्यूज भारत के 20 पुराने मैचों के हाइलाइट्स दिखा रहा है. डीडी स्पोर्ट्स को इस पहल में दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड का साथ मिला है. आम स्थिति में इन फुटेज के लिए भारी भरकम रकम ली जाती लेकिन इस समय बीसीसीआई ने डीडी स्पोर्ट्स से इन फुटेज के लिए एक भी पैसा नहीं लिया है.

इस मामले से संबंध रखने वाले बीसीसीआई के अधिकारी ने कहा कि इस समय सरकार जब इस आपदा से लड़ने की कोशिश कर रही है, उनसे पैसे लेने का सवाल ही नहीं उठता. सूत्र ने कहा, "आर्काइव फुटेज के लिए पैसा लेने का सवाल ही नहीं उठता. यह इंतजामात लॉकडाउन तक है और इस विषम परिस्थिति में हम इतना तो कर ही सकते हैं. इसके पीछे विचार लोगों को घर के अंदर ही रखने का है. अगर इन मैचों से क्रिकेट प्रंशसकों को घर में रहने में मदद मिलेगी तो फिर क्यों नहीं. राष्ट्रहित में योगदान देने के लिए हमेशा तैयार हैं."

13 अप्रैल को दिखाए जाएंगे ऐतिहासिक टेस्ट मैच के हाइलाइट

सूत्र से जब पूछा गया कि सामान्य स्थिति में इन फुटेज के लिए कितना पैसा लिया जाता तो उन्होंने कहा कि यह मांग कैसी है, इस पर निर्भर होता. सूत्र ने कहा, "आमतौर पर यह काफी महंगा होता है, लेकिन कोई तय कीमत नहीं है. यह आमतौर पर इस पर निर्भर रहता है कि फुटेज कौनसी चाहिए. उदाहरण के तौर पर अगर किसी को 2011 विश्व कप में महेंद्र सिंह धोनी के आखिरी छक्के की फुटेज चाहिए तो जाहिर तौर पर यह काफी महंगी होगी. इसलिए यह इस बात पर निर्भर है कि मांग कैसी है. एक बार के उपयोग की बात है तो यह कीमत अलग होगी और अगर कई बार उपयोग में लेने की बात है तो यह अलग होगी."

डीडी स्पोर्ट्स 13 अप्रैल को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2001 में ईडन गॉर्डन में खेले गए ऐतिहासिक टेस्ट मैच के हाइलाइट भी दिखाए. डीडी स्पोर्ट्स पर 2000 से 2005 के बीच खेले गए 19 वनडे मैचों और एक टेस्ट मैच के हाइलाइट्स दिखाए जा रहे हैं.

डीडी स्पोर्ट्स पर आएंगे पुराने क्रिकेट मैचों के हाइलाइट्स, लक्ष्मण की 281 रन की पारी वाला ऐतिहासिक मैच इस दिन देखें
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
इस क्रिकेटर पर लगा 8 साल का बैन, फिक्सिंग में पाया गया दोषी
इस क्रिकेटर पर लगा 8 साल का बैन, फिक्सिंग में पाया गया दोषी
बुमराह को वापसी में लगेगा कितना टाइम? श्रीलंका दौरे से हुए बाहर
बुमराह को वापसी में लगेगा कितना टाइम? श्रीलंका दौरे से हुए बाहर
कौन हैं टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच शुभदीप घोष? पहले भी किया गंभीर के साथ काम
कौन हैं टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच शुभदीप घोष? पहले भी किया गंभीर के साथ काम

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Embed widget