एक्सप्लोरर

IPL 2024: अनकैप्ड खिलाड़ी अगर इंटरनेशनल डेब्यू कर ले तो मिलेगा इंसेंटिव, फ्रेंचाइजियों को बढ़ाने होंगे दाम

IPL 2024 Auction: आईपीएल में अगर कोई खिलाड़ी अनकैप्ड कैटेगरी में कम दामों पर खरीदा गया है और अगर उसे आगे चलकर इंटरनेशनल मैचों में मौका मिल जाता है तो फ्रेंचाइजियों को उस खिलाड़ी के दाम बढ़ाने होंगे.

Uncapped Players Salary: BCCI जल्द ही आईपीएल ऑक्शन में बिकने वाले और बिक चुके अनकैप्ड खिलाड़ियों के लिए इंसेंटिव प्लान का एलान करने जा रहा है. यह प्लान उन खिलाड़ियों के लिए बड़ा तोहफा होगा जो ऑक्शन में अनकैप्ड खिलाड़ी की तौर पर बिके थे लेकिन बाद में इन्हें इंटरनेशनल मैचों में भी मौका मिला या मिलेगा.

दरअसल, आईपीएल में अनकैप्ड खिलाड़ी आमतौर पर कम कीमतों में बिक जाते हैं. लेकिन अगर वह बाद में लगातार इंटरनेशनल मैच खेलते रहें तो भी अनुबंध के मुताबिक तीन साल तक उनकी सैलरी वही होती है. इस बीच अगर वह रिलीज कर दिए जाएं तो बात अलग है. बीसीसीआई ने अब ऐसे अनकैप्ड खिलाड़ियों को घाटे से बचाने के लिए नया प्लान बनाया है.

क्रिकबज़ की एक रिपोर्ट की मानें तो बीसीसीआई के इस प्लान के हिसाब से आईपीएल ऑक्शन में अनकैप्ड खिलाड़ी की तौर पर नीलाम हुआ खिलाड़ी जितने ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलेगा, उसी हिसाब से फ्रेंचाइजी को उसकी सैलरी बढ़ानी होगी. उदाहरण के लिए अगर एक अनकैप्ड खिलाड़ी 50 लाख रुपए से कम के दामों में किसी फ्रेंचाइजी की स्क्वाड में शामिल होता है. लेकिन बाद में अगर वह एक भी इंटरनेशनल मैच खेल लेता है तो फ्रेंचाइजी को उसकी सैलरी बढ़ाकर 50 लाख करनी होगी.

इसी तरह अगर वह खिलाड़ी 5 से 9 इंटरनेशनल मैच खेल लेता है तो उसका दाम 75 लाख होगा. वहीं, अगर उस खिलाड़ी ने 10 से ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेल लिए हैं तो उसे एक करोड़ रुपए मिलना तय होगा.

ऑक्शन से पहले आई बड़ी योजना
आईपीएल 2024 के लिए ऑक्शन 19 दिसंबर को होना है. दुबई में होने वाले इस ऑक्शन में अब महज एक दिन बाकी है. ऐसे में BCCI का यह प्लान अनकैप्ड खिलाड़ियों के लिए बेहद खुशखबरी वाला है. इससे भारत के साथ-साथ विदेशी अनकैप्ड प्लेयर्स का भी अच्छा फायदा होगा.

यह भी पढ़ें...

IPL Auction: तेज गेंदबाज पर रहेगा फोकस, विशेषज्ञ बल्लेबाजों पर भी रहेंगी नजरें; जानें चेन्नई फ्रेंचाइजी की संभावित ऑक्शन स्ट्रेटजी

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले सलमान आगा ने कूटा, फिर कप्तान अफरीदी का कहर; पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया
पहले सलमान आगा ने कूटा, फिर कप्तान अफरीदी का कहर; पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया
शेफाली वर्मा का तूफान, टीम इंडिया ने 8.5 ओवर में चेज किया टारगेट, ZIM को बुरी तरह रौंदा
शेफाली वर्मा का तूफान, टीम इंडिया ने 8.5 ओवर में चेज किया टारगेट
अकेले लड़ते रहे रिंकू सिंह, रणजी ट्रॉफी में जड़ा लगातार दूसरा शतक, ठोकी टेस्ट के लिए दावेदारी
अकेले लड़ते रहे रिंकू सिंह, रणजी ट्रॉफी में जड़ा लगातार दूसरा शतक, ठोकी टेस्ट के लिए दावेदारी!
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget