एक्सप्लोरर

एशिया कप के लिए BCCI ने बदला नियम, इस दिन अपने-अपने शहरों से दुबई रवाना होंगे भारतीय खिलाड़ी

Asia Cup 2025: पहले टीम इंडिया के खिलाड़ी मुंबई में एकत्रित होते थे और उसके बाद एकसाथ किसी भी दौरे पर जाते थे, लेकिन 2025 एशिया कप के लिए BCCI ने अपने नियम में बदलाव किया है.

2025 एशिया कप 9 सितंबर से 28 सितंबर के बीच यूएई के आबू धाबी और दुबई में खेला जाएगा. वहीं टीम इंडिया टूर्नामेंट में अपना पहला मैच 10 सितंबर को खेलेगी. इस टूर्नामेंट के लिए BCCI ने अपने एक नियम में बदलाव किया है. दरअसल, पहले टीम इंडिया के खिलाड़ी मुंबई में एकत्रित होते थे और उसके बाद एकसाथ किसी भी दौरे पर जाते थे, लेकिन 2025 एशिया कप के लिए बीसीसीआई ने अपने नियम में बदलाव किया है. एशिया कप में ऐसा नहीं देखने को मिलेगा. 

सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में 15 सदस्यीय भारतीय टीम एशिया कप के लिए चार सितंबर को दुबई में एकत्रित होगी. पहले के नियम से अलग एशिया कप के लिए भारतीय खिलाड़ी अपने-अपने शहरों से सीधे दुबई पहुंच कर टीम से जुड़ेंगे. इससे पहले अमूमन विदेश दौरे पर जाने से पहले भारतीय खिलाड़ी मुंबई में एकत्रित होते थे.

4 सितंबर की शाम तक दुबई पहुंच जाएंगे भारतीय खिलाड़ी, 5 सितंबर को होगा नेट सेशन

बीसीसीआई ने यह फैसला व्यवस्था और खिलाड़ियों की यात्रा सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया. बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया, "सभी खिलाड़ी 4 सितंबर की शाम तक दुबई पहुंच जाएंगे और पहला नेट सत्र 5 सितंबर को आईसीसी अकादमी में आयोजित किया जाएगा. लॉजिस्टिक सुविधा को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों को अपने-अपने शहरों से सीधे दुबई पहुंचने के लिए कहा जाएगा."

उन्होंने आगे कहा, "ज़ाहिर है टीम के कुछ सदस्य मुंबई से रवाना होंगे, लेकिन कुछ अन्य सदस्यों का मानना है कि पहले मुंबई पहुंचकर दुबई के लिए उड़ान भरना समझ से परे है. वैसे भी दुबई पहुंचने में अन्य अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तुलना में कम समय लगता है."

2025 एशिया कप के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget