एक्सप्लोरर

जय शाह के अध्यक्ष पद से हटने के बाद BCCI ने राजीव शुक्ला को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, ACC में निभाएंगे ये रोल

Asia Cup 2025: एशिया कप का आयोजन इसी साल सितम्बर में होना है. भारत इसका मेजबान है. इससे पहले बीसीसीआई ने आईसीसी बोर्ड में राजीव शुक्ला को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एशियाई क्रिकेट कॉउंसिल (ACC) के निदेशक मंडल में अपने प्रतिनिधित्व के बारे में आधिकारिक घोषणा कर दी है. शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति में बीसीसीआई ने बताया कि राजीव शुक्ला एसीसी बोर्ड में कार्यकारी बोर्ड के सदस्य के रूप में बीसीसीआई का प्रतिनिधित्व करेंगे. आपको बता दें कि इसी साल सितम्बर में एशिया कप का आयोजन होना है, जिसकी मेजबानी भारत के हाथों में है. 

BCCI ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति में बताया, "जय शाह के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने के साथ ही एसीसी बोर्ड में उनका स्थान खाली हो गया है. हाल ही तक वे एसीसी के अध्यक्ष थे. श्री राजीव शुक्ला एसीसी बोर्ड में कार्यकारी बोर्ड के सदस्य के रूप में बीसीसीआई का प्रतिनिधित्व करेंगे. श्री आशीष शेलार एसीसी बोर्ड में बीसीसीआई के प्रतिनिधि होंगे, जो पदेन बोर्ड सदस्य होंगे. बीसीसीआई ने पदाधिकारियों और शीर्ष परिषद की ओर से दोनों को सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं भी दी.

सितंबर में होगा एशिया कप 2025 

एशियाई क्रिकेट परिषद द्वारा कराए जाना वाला चर्चित टूर्नामेंट पुरुष एशिया कप का आयोजन इसी साल सितंबर में होना है. भारत इसका मेजबान है. हालांकि पाकिस्तान भारत में नहीं आएगा, इसलिए इन दोनों के बीच न्यूट्रल वेन्यू पर मैच होंगे. दोनों एक ही ग्रुप में हैं.

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के 3 मैच हो सकते हैं. दोनों की संभावनाएं अधिक हैं कि वह सुपर 4 में भी प्रवेश करेंगी, ऐसे में दूसरा मैच वहां हो सकता है. ग्रुप स्टेज और सुपर 4 के बाद अगर दोनों टीमें फाइनल में पहुंची तो भारत पाकिस्तान तीसरा मैच इस तरह फैंस को देखने को मिल सकता है. 

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget