एक्सप्लोरर

BCCI ने ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए किया टीम इंडिया का एलान, राहुल द्रविड़ के बेटे समित को मिली जगह

18 साल के समित द्रविड़ को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है. समित महाराज ट्रॉफी KSCA टी20 में खेले थे. उन्हें 50 हजार रुपये में खरीदा गया था.

India U19 squad for australia multi format series: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मल्टी फॉर्मेट सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया है. इस टीम में टीम इंडिया के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़ को शामिल किया गया है. दरअसल, समित को भारत की अंडर-19 टीम में शामिल किया गया है. 

बता दें कि भारतीय अंडर-19 टीम को ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम से वनडे और चार दिवसीय मैच खेलने हैं. इन दोनों फॉर्मेट की सीरीज के लिए समित को टीम इंडिया में मौका मिला है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस अंडर-19 सीरीज की शुरुआत 21 सितंबर से होगी.

जूनियर चयन समिति ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ आगामी मल्टी फॉर्मेट IDFC FIRST बैंक घरेलू सीरीज के लिए भारत की अंडर-19 टीम का चयन किया है. सीरीज में तीन 50 ओवर के मैच और दो चार दिवसीय मैच पुडुचेरी और चेन्नई में खेले जाएंगे. 

यूपी के स्टार बल्लेबाज मोहम्मद अमान को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत की अंडर-19 टीम का कप्तान घोषित किया गया है. वहीं मध्य प्रदेश के सोहम पटवर्धन चार दिवसीय सीरीज में भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे. समित की बात करें तो वह हाल ही में महाराजा टी20 ट्रॉफी में खेले थे.

ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत की अंडर-19 टीम- रुद्र पटेल (उपकप्तान), साहिल पारख, कार्तिकेय केपी, मोहम्मद अमान (कप्तान), किरण चोरमले, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह पंगालिया (विकेटकीपर), समित द्रविड़ , युधाजीत गुहा, समर्थ एन, निखिल कुमार, चेतन शर्मा, हार्दिक राज, रोहित राजावत और मोहम्मद एनान. 

ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ चार दिवसीय सीरीज के लिए भारत की अंडर-19 टीम- वैभव सूर्यवंशी, नित्या पंड्या, विहान मल्होत्रा ​​(उपकप्तान), सोहम पटवर्धन (कप्तान), कार्तिकेय केपी, समित द्रविड़, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह पंगालिया (विकेटकीपर), चेतन शर्मा, समर्थ एन, आदित्य रावत, निखिल कुमार, अनमोलजीत सिंह, आदित्य सिंह और मोहम्मद एनान.

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget