ए प्लस ग्रेड वाले क्रिकेटर्स को मिलेंगे 7 करोड़ रुपये, किसी ग्रेड में नहीं है धोनी का नाम
बीसीसीआई ने टीम इंडिया के लिए सालाना कॉन्ट्रैक्ट का एलान कर दिया है. ये कॉन्ट्रैक्ट अक्तूबर 2019 से लेकर सितंबर 2020 तक के लिए है. इस कॉन्ट्रैक्ट के लिए क्रिकेटर्स को चार श्रेणियों में बांटा गया है.

नई दिल्ली- बीसीसीआई ने टीम इंडिया के लिए सालाना कॉन्ट्रैक्ट का एलान कर दिया है. ये कॉन्ट्रैक्ट अक्तूबर 2019 से लेकर सितंबर 2020 तक के लिए है. इस कॉन्ट्रैक्ट के लिए क्रिकेटर्स को चार श्रेणियों में बांटा गया है. इन श्रेणियों के नाम हैं- ए प्लस, ए, बी और सी.
किसको मिलेंगे कितने पैसे-
ए प्लस श्रेणी के क्रिकेटर्स को 7 करोड़ रुपये दिए जाएंगे जबकि ए श्रेणी के क्रिकेटर्स को 5 करोड़ रुपये दिए जाएंगे. इनके अलावा बी श्रेणी के क्रिकेटर्स को 3 करोड़ और सी ग्रेड में आने वाले क्रिकेटर्स को एक करोड़ रुपये की राशि प्रदान की जाएगी.
बीसीसीआई ने किया क्रिकेटर्स के लिए कॉन्ट्रैक्ट का एलान, जानिए किसको मिलेंगे कितने पैसे
BCCI के कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर हुए महेंद्र सिंह धोनी, किसी भी कैटेगरी में नहीं दी गई जगह
कौन क्रिकेटर किस श्रेणी में है-
ए प्लस ग्रेड वाले क्रिकेटर्स- विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह
ए ग्रेड वाले क्रिकेटर्स- आर अश्विन, रविन्द्र जड़ेजा, भुवनेश्वर कुमार, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, केएल राहुल, शिखर धवन, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, कुलदीप यादव और रिषभ पंत
बी ग्रेड वाले क्रिकेटर्स- ऋद्धिमान साहा, उमेश यादव, यजुवेंद्र चहल, हार्दिक पांड्या और मयंक अग्रवाल
सी ग्रेड वाले क्रिकेटर्स - केदार जाधव, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, मनीष पांडे, हनुमा विहारी, शार्दूल ठाकुर, श्रेयर अय्यर और वाशिंग्टन सुंदर
धोनी को नहीं मिली जगह
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को इस लिस्ट में जगह नहीं दी गई है. माना जा रहा है कि उन्हें एक फेयरवेल मैच खेलने का मौका दिया जा सकता है लेकिन अब शायद टीम इंडिया में उनकी वापसी नहीं हो पाएगी.













