एक्सप्लोरर

कोच संजय बांगर ने की कप्तान कोहली की तारीफ, बाकी बल्लेबाज़ों से कहा सुधारें अपनी गलती

कप्तान विराट कोहली की बेहतरीन पारी की मदद से भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में बराबरी पर आ खड़ी हुई है.

कप्तान विराट कोहली की बेहतरीन पारी की मदद से भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में बराबरी पर आ खड़ी हुई है. एजबेस्टन में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय टीम ने इंग्लैंड के 287 रनों के जवाब में 274 रन बनाकर मैच में वापसी कर ली है. दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने एक विकेट खोकर 22 रनों की बढ़त बना ली है. लेकिन दिन का खेल भारतीय कप्तान विराट कोहली के नाम रहा. कोहली के इस शानदार प्रदर्शन से खुश बल्लेबाज़ी कोच संजय बांगर विराट कोहली की जमकर तारीफ की. बांगर ने कहा, ''उन्होंने बेहतरीन अनुशासन दिखाया. अपनी पारी के दौरान उन्होंने कभी भी बाहर जाती हुई गेंद के साथ छेड़खानी नहीं की जबकि बाकी बल्लेबाज़ों ने ऐसी गलती की जिसका खामियाज़ा उन्हें भुगतना पड़ा.'' इसके साथ ही बांगर ने कहा कि विराट एक वर्सिटाइल खिलाड़ी हैं. इस तरह क्वालिटी खिलाड़ी अकसर अपने खेल का खुद ही आंकलन करते रहते हैं कि वो कहां पहुंच सके हैं. इस तरह की परिस्थितियों में आपको संभलकर खेलना होता है और उन्होंने बिल्कुल वैसा ही किया. एक बार फिर मैं कहना चाहूंगा कि उन्होंने शानदार अनुशासन दिखाया और वो जब भी ऐसा खेलता है तो टीम को एक अच्छी स्थिती में पहुंचाता है.'' साथ ही विराट के 7000 रन पूरे करने पर उन्होंने कहा कि ''वो कभी भी अपने व्यक्तिगत रिकॉर्ड के बारे में नहीं सोचता. बल्कि ये सोचता है कि उसके लिए और टीम के लिए मैदान पर गुज़ारा दिन अच्छा रहा या नहीं. इस वजह से उन्होंने 149 रन बनाए और इंग्लैंड के स्कोर के साथ गैप कम किया.'' विराट की तारीफ के साथ बाकी बल्लेबाज़ों पर बरसते हुए बांगर ने कहा कि जब हमें अच्छी शुरूआत मिली हो तो हमें उसे भुनाना चाहिए. उन्होंने टीम के बल्लेबाज़ों पर कहा कि उन्हें अपनी गल्तियों को सुधारना चाहिए. बांगर ने कहा, ''बल्लेबाज़ों को अपनी गलती सुधारनी चाहिए. इस तरह की चीज़ों के बारे में हमने बहुत बातें और अभ्यास भी किया है. कई मौकों पर ये चीज़ें हमारे काम आएंगी लेकिन बौतर बल्लेबाज़ कभी-कभी ऐसी चीज़ें मैदान पर आपके लिए काम नहीं करती. हमारे बल्लेबाज़ों को पता है कि कहां पर गलती हुई और अब वो इससे खुल दो निकालने की पूरी कोशिश करेंगे.'' इसके साथ ही बांगर ने कहा कि एक बार जब हमने अच्छी शुरुआत की तो हमें उस पर कायम रहना चाहिए था. ओपनर्स ने नई गेंद को बहुत अच्छे से खेला. लेकिन इसके बाद सैम करन ने जिस तरह से एंगल बनाकर गेंदबाज़ी की उसके लिए सारा श्रेयर उन्हें ही जाता है.'' बांगर बोले, ''इंग्लैंड इस तरह की कंडीशंस में खेलने की आदी है लेकिन फिर भी उनके और हमारे स्कोर के बीच का गैप सिर्फ 13 रनों का रहा. खेल अभी पूरी तरह से संतुलन में है. खासकर दिन का खेल खत्म होने पर हमारे लिए एक विकेट हासिल करना बहुत अहम रहा.''
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ICC टी20 टीम रैंकिंग में क्या हुए फेरबदल? अब इंग्लैंड नंबर-1; देखें टॉप-10 में कौन किस स्थान पर
ICC टी20 टीम रैंकिंग में क्या हुए फेरबदल? अब इंग्लैंड नंबर-1; देखें टॉप-10 में कौन किस स्थान पर
Watch: प्लेइंग इलेवन से बाहर किए जाने पर टूट गए थे वैभव सूर्यवंशी, इमोशनल कर देगा उनके रोने का वीडियो
प्लेइंग इलेवन से बाहर किए जाने पर टूट गए थे वैभव सूर्यवंशी, इमोशनल कर देगा उनके रोने का वीडियो
संजय मांजरेकर ने बताया भारत की 'शर्मनाक' हार का असली कारण, चयनकर्ताओं को दी नसीहत
संजय मांजरेकर ने बताया भारत की 'शर्मनाक' हार का असली कारण, चयनकर्ताओं को दी नसीहत
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
मुंबई लोकल ट्रेन का यह वीडियो आपका दिन बना देगा, सीट पर सो रहे डॉगी पर पैसेंजर्स ने जमकर लुटाया प्यार
मुंबई लोकल ट्रेन का यह वीडियो आपका दिन बना देगा, सीट पर सो रहे डॉगी पर पैसेंजर्स ने जमकर लुटाया प्यार
क्या सच में नाग की मौत का बदला लेने आती है नागिन, अंधविश्वास या इसके पीछे है कोई साइंस?
क्या सच में नाग की मौत का बदला लेने आती है नागिन, अंधविश्वास या इसके पीछे है कोई साइंस?
Embed widget