एक्सप्लोरर

BANvsWI: ईवान लुइस की आतिशी पारी और कीमो पॉल की खतरनाक गेंदबाज़ी से वेस्टइंडीज़ ने जीती टी20 सीरीज़

Bangladesh vs West Indies: पहले ईवान लुइस की आतिशी पारी और उसके बाद कीमो पॉल की खतरनाक गेंदबाज़ी से वेस्टइंडीज़ ने आखिरकार बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज़ पर अपना कब्ज़ा जमा लिया.

पहले ईवान लुइस की आतिशी पारी और उसके बाद कीमो पॉल की खतरनाक गेंदबाज़ी से वेस्टइंडीज़ ने आखिरकार बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज़ पर अपना कब्ज़ा जमा लिया. वेस्टइंडीज़ ने आखिरी और तीसरे टी20 में बांग्लादेश को 50 रनों से हराकर सीरीज़ को 2-1 से अपने नाम कर लिया.

बांग्लादेश की टीम ने सीरीज़ के निर्णायक मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी. लेकिन ईवान लुइस मानो कुछ अलग ही सोच के साथ मैदान पर उतरे थे. उन्होंने आतिशी अंदाज़ में टीम को कुल 5 ओवरों में ही 76 रनों तक पहुंचा दिया. हालांकि इसके बाद टीम ने लगातार अंतराल में विकेट गंवाए और 20 ओवरों में कुल 190 रन ही बना सकी.

लेकिन फिर भी लुईस की पारी ही दोनों टीमों के बीच हार-जीत का अंतर बनी. उन्होंने सिर्फ 36 गेंदों में 8 छक्के और छह चौकों के साथ 89 रन बनाए.

इसके बाद 191 रनों का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम को लिटन दास ने बिल्कुल वैसी ही शुरुआत दी जैसी ही उन्हें चाहिए थी. बांग्लादेश ने 22 के स्कोर पर तमीम इकबाल का विकेट गंवाया. लेकिन दूसरे छोर पर लिटन का जादू चलता रहा. उन्होंने टीम का दूसरा विकेट गिरने से पहले ही पावरप्ले में 4.2 ओवरों तक टीम को 65 रनों पर पहुंचा दिया.

लेकिन तभी मैच में एक नो बॉल को लेकर कॉन्ट्रोवर्सी हुई यहीं से बांग्लादेश की टीम चारों खाने चित हो गई.

इस लंबे अंतराल के बाद पांचवे ओवर में ही फैबियन एलेन ने बांग्लादेश की टीम को लगातार दो गेंदों में दो झटके देकर अपनी टीम की मैच में वापसी करवा दी.

इसके बाद कीमो पॉल ने मानो पूरा मैच पर ही अपना दबदबा बना लिया. उन्होंने महमुदुल्लाह(11 रन) के रूप में टीम को चौथा और फिर लिटन दास को भी आउट कर बांग्लादेश को मुश्किल में डाल दिया. लिटन ने 25 गेंदों पर 3 चौके और 3 छक्कों के साथ 43 रनों की पारी खेली. लेकिन इसके बाद तो मानो बांग्लादेश की टीम ने खुद ही हार मान ली.

उनकी पूरी टीम 17वें ओवर तक 140 रनों के स्कोर पर ऑल-आउट हो गई.

वेस्टइंडीज़ के लिए कीमो पॉल ने 5, एलेन ने 2, कॉट्रेल और ब्रैथवेट ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.

मैच में रहा बड़ा विवाद:

दरअसल लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम चौथे ओवर में अच्छी तरह से बढ़ रही थी. लेकिन इसी ओवर में ओशेन थॉमस की आखिरी गेंद पर लिटन दास ने लॉन्ग ऑफ की तरफ शॉट खेला. लेकिन ये शॉट कैच बन गया और वेस्टइंडीज़ के खिलाड़ी अपील करने लगे. लेकिन तुरंत फील्ड अंपायर तनवीर अहमद ने इस गेंद को नो बॉल दे दिया. जिसके बाद वेस्टइंडीज़ के खिलाड़ी निराश हो गए.

लेकिन रीप्ले में स्क्रीन पर देखने पर पता चला कि ये बिल्कुल सही और जायज गेंद थी. इसके बाद वेस्टइंडीज़ के कप्तान ब्रैथवेट ने अंपायर से रीव्यू के लिए अपील की लेकिन 15 सेकिंड से अधिक समय होने की वजह से इसे नकार दिया गया. जिसके बाद मैदान पर खूब ड्रामा देखने को मिला. मैदान पर ही दोनों अंपायर आपस में सलाह करने लगे. मैच रेफरी भी मैदान पर आ गए. जिसके बाद वेस्टइंडीज़ के कप्तान की अपील को नकार दिया गया और नियमों के तहत फील्ड अंपायर के फैसले को सर्वोपरी मानते हुए इस गेंद को नो बॉल ही करार दिया गया. 

हालांकि इसके कुछ देर बाद ही लिटन दास आउट भी हो गए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget