एक्सप्लोरर

BAN vs WI: बांग्लादेश को लगा बड़ा झटका, इस कारण दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शाकिब अल हसन

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा, "शाकिब इस हफ्ते टीम के जैव सुरक्षा वातावरण से बाहर आएंगे और फिट होने के लिए ढाका में बोर्ड की मेडिकल टीम से अपनी चोट का इलाज कराएंगे.''

Bangladesh vs West Indies 2nd test: बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन चोट के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने आज इसकी जानकारी दी.

शाकिब को विंडीज के खिलाफ चटगांव में खेले गए पहले टेस्ट के दूसरे दिन बाईं जांघ में चोट लग गयी थी, जिसके बाद उनकी चोट की निगरानी रखी जा रही थी. हालांकि, इस चोट से नहीं उबर पाने के कारण वह दूसरे टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे. चोट के कारण वह पहले टेस्ट की दूसरी पारी में गेंदबाज़ी भी नहीं कर पाए थे. वेस्टइंडीज ने इस टेस्ट को तीन विकेट से जीता था.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा, "शाकिब इस हफ्ते टीम के जैव सुरक्षा वातावरण से बाहर आएंगे और फिट होने के लिए ढाका में बोर्ड की मेडिकल टीम से अपनी चोट का इलाज कराएंगे.''

बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच 11 फरवरी से शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में सीरीज का दूसरा टेस्ट खेला जाएगा. पहले टेस्ट में विंडीज ने बांग्लादेश को तीन विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है.

बैन के बाद वेस्टइंडीज़ के खिलाफ शाकिब ने की थी वापसी

गौरतलब है कि आईसीसी ने सट्टेबाज़ के संपर्क करने की बात छुपाने को लेकर शाकिब अल हसन पर एक साल का बैन लगाया था. उन्होंने हाल ही में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ वनडे सीरीज़ में इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की थी. वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन के कारण उन्हें पहले टेस्ट में भी खेलने का मौका मिला था. पहले टेस्ट की पहली पारी में शाकिब ने 68 रन बनाए थे, लेकिन चोट के कारण वह दूसरी पारी में बैटिंग करने नहीं आए थे.

ऐसा रहा है शाकिब का टेस्ट करियर

शाकिब के नाम टेस्ट क्रिकेट के 57 मैचों में 39.7 की औसत से 3930 रन और 210 विकेट हैं. टेस्ट में उनके नाम पांच शतक, एक दोहरा शतक और 25 अर्धशतक हैं. इसके साथ ही वह 18 बार टेस्ट की एक पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट ले चुके हैं.

यह भी पढ़ें- 

IND vs ENG: इस रिकॉर्ड को अपने नाम करने वाले तीसरे भारतीय तेज़ गेंदबाज़ बने इशांत शर्मा, कपिल देव और ज़हीर खान के क्लब में हुए शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऋषभ पंत की टीम इंडिया में एंट्री, हैरान हुआ यह दिग्गज; कहा- 'मेरी राय में...'
ऋषभ पंत की टीम इंडिया में एंट्री, हैरान हुआ यह दिग्गज; कहा- 'मेरी राय में...'
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
ईशान किशन ने रचा इतिहास, किंग कोहली वाली खास लिस्ट में बनाई जगह
ईशान किशन ने रचा इतिहास, किंग कोहली वाली खास लिस्ट में बनाई जगह
2027 WC के लिए टीम में हो 17 खिलाड़ी, ऑस्ट्रेलिया की ICC से मांग
2027 WC के लिए टीम में हो 17 खिलाड़ी, ऑस्ट्रेलिया की ICC से मांग

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget