एक्सप्लोरर

अपनी कप्तानी को लेकर बाबर आजम का बड़ा बयान, कहा- कप्तान बनने के बाद प्रदर्शन...

बाबर ने इस बात को खारिज किया कि तीनों प्रारूपों में कप्तानी करने से उनके प्रदर्शन पर प्रभाव पड़ रहा है. बाबर पिछले साल नवंबर में टीम के टेस्ट कप्तान बनाए गए थे.

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का कहना है कि टीम की कमान संभालने के बाद उनके प्रदर्शन में सुधार हुआ है. क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, बाबर ने इस बात को खारिज किया कि तीनों प्रारूपों में कप्तानी करने से उनके प्रदर्शन पर प्रभाव पड़ रहा है. बाबर पिछले साल नवंबर में टीम के टेस्ट कप्तान बनाए गए थे.

बाबर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले कहा, "मेरे ख्याल से यह जानना जरूरी है कि कप्तानी क्या है. यह खिलाड़ियों का मैदान पर मनोबल बढ़ाने की बात है. जब गेंदबाज हिट कर रहा हो तो आपको उनका समर्थन करना चाहिए. वैसे ही बल्लेबाज स्कोर नहीं बना पा रहा है तो आपको उसका साथ देना चाहिए."

उन्होंने कहा, "मैं जब से कप्तान बना हूं, गलती और उम्मीदों की मात्रा बढ़ गई है. मैं हर मैच में प्रदर्शन करने की कोशिश करता हूं. मैंने जिस दिन से टीम की कमान संभाली है, मेरे प्रदर्शन में सुधार हुआ है. मैंने इसे एक चुनौती के रूप में लिया है. उम्मीद करता हूं कि मैं इसे आगे भी जारी रख सकूं और सुधार करूं."

कप्तान ने कहा, "हमने वेस्टइंडीज के खिलाफ अच्छा क्रिकेट खेला है और हमारा रिकॉर्ड उनके खिलाफ बेहतर रहा है. हमने इंग्लैंड में एक अलग तरह का क्रिकेट खेला. हमारा लक्ष्य भयमुक्त होकर खेलना है. विंडीज की टीम अलग संयोजन बैठा सकती है. हम भी ऐसा ही करने वाले हैं." 

कुछ दिन पहले बनाया था ये रिकॉर्ड

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था. उन्होंने इस मुकाबले में शतकीय पारी खेलकर वनडे क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 14 शतक बनाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था. बाबर ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में 158 रनों की शानदार पारी खेली थी.

इतनी पारियों में किया यह कारनामा
बाबर आजम ने अपना 14वां शतक 81वीं पारी में लगाया. उनसे पहले यह रिकॉर्ड साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज हाशिम अमला के नाम था. अमला ने 84वीं पारी में यह मुकाम हासिल किया था. इस वक्त बाबर आजम पाकिस्तानी टीम के सलामी बल्लेबाजों में शुमार हैं. अब तक वे कई मौकों पर पाकिस्तानी टीम को जीत दिला चुके हैं. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पांचवें टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
पांचवें टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
दक्षिण अफ्रीका ने खत्म की ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत, ICC रैंकिंग में हासिल किया नंबर-1 का ताज
दक्षिण अफ्रीका ने खत्म की ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत, ICC रैंकिंग में हासिल किया नंबर-1 का ताज
पांचवें टी20 में बदल जाएगी भारत की प्लेइंग इलेवन! आकिब-कुलदीप और वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?
पांचवें टी20 में बदल जाएगी भारत की प्लेइंग इलेवन! आकिब-कुलदीप और वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget