एक्सप्लोरर

PAK vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट ड्रॉ रहने के बाद क्या बोले पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम?

PAK vs NZ: अंतिम दिन लगभग 15 ओवर का खेल बचे होने पर बाबर आजम ने पारी घोषित करके मैच को रोमांचक बनाने की कोशिश की थी, लेकिन एक समय यह उन पर भारी पड़ता दिख रहा था.

PAK vs NZ: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची में खेला गया पहला टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हुआ. अंतिम दिन लगभग 15 ओवर का खेल बचे होने पर बाबर आजम ने पारी घोषित करके मैच को रोमांचक बनाने की कोशिश की थी, लेकिन एक समय यह उन पर भारी पड़ता दिख रहा था. हालांकि, खराब रोशनी के कारण जल्दी खेल समाप्त करना पड़ा और मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ. मैच समाप्त होने के बाद बाबर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

बाबर ने कहा, "जाहिर तौर पर यह साहसी फैसला था. हम एक परिणाम देखना चाहते थे, लेकिन रोशनी पर्याप्त नहीं थी. हमारे पांचवें गेंदबाज सलमान थे, लेकिन पहली पारी के बाद वह पूरी तरह स्वस्थ नहीं थे. दो दिनों तक वह बीमार थे. मुझे नहीं लगता कि हमारे पास एक गेंदबाज कम था. जिस तरीके से सउद और वसीम जूनियर ने खेला उनकी तारीफ होनी चाहिए क्योंकि उन्होंने पॉजिटिव क्रिकेट खेला और वो साझेदारी बनाई."

अंतिम दिन काफी नाटकीय रहा मैच

पहली पारी में 174 रनों से पिछड़ने के बाद पाकिस्तान ने दूसरी पारी में 206 रनों पर सात विकेट गंवा दिए थे. ऐसा लग रहा था कि कीवी टीम ने मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है, लेकिन सौद शकील (55) और मोहम्मद वसीम जूनियर (43) ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को 300 के पार पहुंचाया और फिर बाबर ने अचानक पारी घोषित कर दी. कीवी टीम को 15 ओवर में जीत के लिए 138 रनों का लक्ष्य मिला था. 7.3 ओवर में 63/1 का स्कोर बनाकर कीवी टीम ने जीत की ओर कदम बढ़ा दिए थे, लेकिन खराब रोशनी के कारण उन्हें ड्रॉ से संतोष करना पड़ा.

यह भी पढ़ें:

PAK vs NZ 1st: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच ड्रॉ पर छूटा कराची टेस्ट, कीवी टीम को जीत के लिए मिला था 138 रनों का टार्गेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget