एक्सप्लोरर

2025 एशिया कप में खेलेंगे बाबर आजम? पाकिस्तान की टी20 टीम में होगी वापसी; कमबैक पर आया अपडेट

Babar Azam News: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम अपनी स्लो बल्लेबाजी की वजह से टी20 टीम से बाहर चल रहे हैं, लेकिन बाबर के कमबैक को लेकर अपडेट आया है.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) जल्द 2025 एशिया कप (Asia Cup 2025) के लिए अपनी टीम का एलान कर सकता है. खबर है कि स्टार बल्लेबाज व पूर्व कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) की टी20 टीम में वापसी हो सकती है. बता दें कि बाबर आजम अपनी स्लो बल्लेबाजी की वजह से टी20 टीम से बाहर चल रहे हैं, लेकिन बाबर के कमबैक को लेकर अपडेट आया है. 

रिपोर्ट के मुताबिक, फखर जमान के चोटिल होने की वजह से बाबर आजम की टी20 टीम में वापसी हो सकती है. वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में हुई टी20 सीरीज के दौरान फखर जमान को हैमस्ट्रिंग की चोट लगी थी, जिसके कारण वह कैरेबियाई टीम के खिलाफ दोनों सीमित ओवरों की सीरीज से बाहर हो गए हैं. पीसीबी ने फखर को रिहैब के लिए लाहौर स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया है. अब फखर का 2025 एशिया कप में खेलना भी मुश्किल बताया जा रहा है. 

फखर जमान की जगह बाबर आजम को मिलेगा मौका?

क्रिकेट पाकिस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक, वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में अगर बाबर आजम अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो फिर टी20 टीम में उनकी वापसी हो सकती है. बाबर आजम चोटिल फखर जमान के रिप्लेसमेंट के प्रबल दावेदार हैं. इसके अलावा रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में बाबर आजम ने पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी से मुलाकात की. यह मीटिंग दर्शाती है कि बाबर पाकिस्तान की टी20 सेटअप के प्लान में शामिल हैं. 

एशिया कप से पहले पाकिस्तान को खेलनी है ट्राई सीरीज 

2025 एशिया कप की शुरुआत 9 सितंबर से होनी है. इससे पहले पाकिस्तान को ट्राई सीरीज खेलनी है, जिसमें अफगानिस्तान और यूएई की टीमें शामिल हैं. यह ट्राई सीरीज 29 अगस्त से 7 सितंबर के बीच खेली जाएगी. हर टीम दो मैच खेलेगी और 7 सितंबर को फाइनल खेला जाएगा. यह ट्राई सीरीज यूएई के शारजाह में खेली जाएगी. वहीं एशिया कप का आयोजन आबू धाबी और दुबई के मैदानों पर होगा.

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
EXCLUSIVE: अर्जुन अवॉर्ड के लिए चयनित नरेंद्र बरवाल ने ABP से कहा- मेहनत का फल मिल गया
अर्जुन अवॉर्ड के लिए चयनित नरेंद्र बरवाल ने ABP से कहा- मेहनत का फल मिल गया
कुलदीप को प्लेइंग XI से बाहर करने की है चर्चा, भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान
कुलदीप को प्लेइंग XI से बाहर करने की है चर्चा, भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान
रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget