एक्सप्लोरर

ICC Test Rankings: टी20 और वनडे के बाद टेस्ट में भी नंबर-1 बनने की ओर बढ़ रहे बाबर आजम, स्टीव स्मिथ को पछाड़कर टॉप-3 में पहुंचे

Babar Azam: पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम फिलहाल एकमात्र खिलाड़ी हैं, जो क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में ICC रैंकिंग्स के टॉप-3 में शामिल हैं.

Babar Azam Test Rankings: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) के बल्ले से रन निकलना जारी है. टी20 और वनडे के साथ-साथ यह खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट में भी एक के बाद एक बड़ी पारियां खेल रहा है. नतीजा यह हुआ है कि टी20 और वनडे में नंबर-1 रैंक वाला यह बल्लबाज अब टेस्ट में भी नंबर-1 बनने के करीब है. ताजा ICC टेस्ट रैंकिंग (Test Rankings) में बाबर ने ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ को पछाड़कर टॉप-3 में एंट्री ली है.

बाबर आजम को नई रैंकिंग में 874 पॉइंट्स मिले हैं. यह उनके टेस्ट करियर का सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग स्कोर है. वह अब टेस्ट रैंकिंग में नंबर-2 बल्लेबाज मार्नस लाबुशान (885) से 11 पॉइंट्स और नंबर-1 बल्लेबाज जो रूट (923) से 49 पॉइंट्स पीछे हैं. इस लिस्ट में चौथे नंबर पर स्टीव स्मिथ (848) हैं और पांचवें पायदान पर भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (801) का नाम है.

बाबर आजम को श्रीलंका के खिलाफ गाले में हुए पहले टेस्ट में दमदार प्रदर्शन का फायदा मिला है. उन्होंने इस टेस्ट की पहली पारी में 119 रन और दूसरी पारी में दमदार फिफ्टी जड़ी थी. बाबर आजम की पारियों की बदौलत पाकिस्तान ने इस टेस्ट में 343 रन का विशाल लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की थी.

टॉप-10 से बाहर हैं विराट
भारत की ओर से टेस्ट बल्लेबाजों की टॉप-10 लिस्ट में ऋषभ पंत के साथ कप्तान रोहित शर्मा भी मौजूद हैं. रोहित यहां 9वें पायदान पर हैं. जबकि विराट कोहली 12वें स्थान पर पहुंच गए हैं. टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में भारत के दो गेंदबाज टॉप-5 में शामिल हैं. आर अश्विन (842) दूसरे स्थान पर और जसप्रीत बुमराह (828) चौथे स्थान पर हैं. यहां शाहिन अफरीदी 836 पॉइंट्स के साथ बुमराह से आगे हैं. पहले नंबर पर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस (891) और पांचवें पायदान पर कगिसो रबाडा (818) मौजूद हैं.

यह भी पढ़ें..

स्टोक्स के बाद Hardik Pandya लेंगे संन्यास? रवि शास्त्री ने बताया कब वनडे क्रिकेट को अलविदा कहेंगे भारतीय ऑलराउंडर

आउट ऑफ फॉर्म चल रहे Virat Kohli के टारगेट पर हैं ये दो बड़े टूर्नामेंट, जीतने के लिए कुछ भी करने को हैं तैयार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget