एक्सप्लोरर

Babar Azam ने 50 प्लस की लगातार 9 पारियां खेल बनाया खास रिकॉर्ड, विराट कोहली को भी पछाड़ा

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम एक बेहद ही खास मुकाम हासिल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने हैं. बाबर ने विराट कोहली का एक खास रिकॉर्ड भी तोड़ा.

पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी बाबर आजम का शानदार फॉर्म जारी है. वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे में बाबर आजम ने 93 गेंद में 77 रन की पारी खेली. इसके साथ ही बाबर आजम (Babar Azam) सभी फॉर्मेट में 50 रन से ज्यादा की लगातार 9  वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. बाबर आजम हालांकि शतक से चूकने की वजह से एक बेहद ही खास रिकॉर्ड अपने नाम नहीं कर पाए.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस साल खेले गए दूसरे टेस्ट से बाबर बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं. उस मुकाबले में बाबर ने 196 रन की पारी खेली और फिर उन्होंने 66 रन बनाए. तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में बाबर ने 55 रन बना. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में बाबर ने 57, 114 और 105 रन की पारियां खेली. वहीं टी20 मुकाबले में बाबर ने 66 रन बनाए. 

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में बाबर ने 103 गेंद पर 107 रन की पारी खेली. दूसरे मुकाबले में बाबर ने 77 रन बनाए और अपनी टीम को सीरीज में अजेय बढ़त दिलाने में कामयाब रहे.

विराट कोहली का खास रिकॉर्ड तोड़ा

बाबर आजम ने इसके साथ ही कप्तान के तौर पर विराट कोहली का एक बेहद ही खास रिकॉर्ड तोड़ दिया है. बाबर ने वनडे टीम की कमान संभालने के बाद 13 पारियों में ही एक हजार रन पूरे कर लिए हैं. विराट कोहली ने यह मुकाम हासिल करने में 17 पारियां ली थीं. 

बाबर आजम के पास वनडे क्रिकेट में हालांकि लगातार चार शतक जड़ने वाला दूसरा खिलाड़ी बनने का मौका था. लेकिन बाबर आजम यह मुकाम हासिल करने से चूक गए. बाबर आजम के अलावा 8 खिलाड़ियों ने वनडे क्रिकेट में लगातार तीन शतक जड़े हैं. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है.

World Cup Super League: वेस्टइंडीज को हराकर पाकिस्तान को मिला बड़ा फायदा, ऐसा है प्वाइंट्स टेबल का ताजा हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऋषभ पंत की टीम इंडिया में एंट्री, हैरान हुआ यह दिग्गज; कहा- 'मेरी राय में...'
ऋषभ पंत की टीम इंडिया में एंट्री, हैरान हुआ यह दिग्गज; कहा- 'मेरी राय में...'
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
ईशान किशन ने रचा इतिहास, किंग कोहली वाली खास लिस्ट में बनाई जगह
ईशान किशन ने रचा इतिहास, किंग कोहली वाली खास लिस्ट में बनाई जगह
2027 WC के लिए टीम में हो 17 खिलाड़ी, ऑस्ट्रेलिया की ICC से मांग
2027 WC के लिए टीम में हो 17 खिलाड़ी, ऑस्ट्रेलिया की ICC से मांग

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget