एक्सप्लोरर

ऑस्ट्रेलियाई चुनौती का सामना करना पाकिस्तान के लिए मुश्किल

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने कहा कि उनकी टीम तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के कल से शुरू होने वाले पहले दिन-रात्रि टेस्ट मैच में पाकिस्तान पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने की रणनीति अपनायेगी.

 


 


 


ऑस्ट्रेलियाई चुनौती का सामना करना पाकिस्तान के लिए मुश्किल

ब्रिस्बेन: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने कहा कि उनकी टीम तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के कल से शुरू होने वाले पहले दिन-रात्रि टेस्ट मैच में पाकिस्तान पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने की रणनीति अपनायेगी. ऑस्ट्रेलिया ने हाल में श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका से श्रृंखला गंवायी हैं लेकिन बायें हाथ के इस तेज गेंदबाज ने कहा कि पाकिस्तान विदेशी सरजमीं पर जूझता रहा है और उनकी टीम अपने प्रतिद्वंद्वी की इस कमजोरी का पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेगी. 


 


पाकिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया में इससे पहले 11 श्रृंखलाओं में कभी जीत दर्ज नहीं कर पायी है. उसने यहां पिछली तीन श्रृंखलाएं 3-0 के अंतर से गंवायी हैं. इस तरह से पाकिस्तान ने 1999 के बाद ऑस्ट्रेलिया में जो नौ टेस्ट मैच खेले हैं उन सभी में उसे हार का सामना करना पड़ा है. ब्रिस्बेन पहुंचने से पहले न्यूजीलैंड में खेले गये दोनों टेस्ट मैच भी पाकिस्तान ने गंवाये थे जिससे उसका मनोबल कमजोर है. उसने दोनों मैच बड़े अंतर से गंवाये थे. इनमें हैमिल्टन में खेला गया दूसरा टेस्ट मैच भी शामिल हैं जिसमें पाकिस्तान ने आखिरी सत्र में नौ विकेट गंवा दिये थे. 


 


स्टार्क को उम्मीद है कि कुछ नये चेहरों वाली स्टीव स्मिथ की अगुवाई वाली टीम घरेलू परिस्थिति का फायदा उठाने में सफल रहेगी. इस टीम ने पिछले महीने दक्षिण अफ्रीका से तीसरा मैच जीतकर लगातार पांच मैच में हार के सिलसिले को रोका था. जहां तक गाबा की बात है तो ऑस्ट्रेलिया ने 1988 से यहां खेले गये 27 टेस्ट मैचों में से कोई मैच नहीं गंवाया है. दूसरी तरफ पाकिस्तान ने ब्रिस्बेन में चार टेस्ट मैच खेले हैं लेकिन इनमें से उसे किसी में जीत नहीं मिली है. उन्होंने कहा,‘‘इसलिए इस टेस्ट मैच में यह हमारे लिये शुरू में ही दबदबा बनाने का अच्छा मौका होगा. श्रृंखला में पहले टेस्ट मैच में प्रभाव छोड़ने से आगे के मैचों पर भी असर पड़ेगा.’’ 


 


दक्षिण अफ्रीका के मिकी आर्थर की मौजूदगी से श्रृंखला में अलग तरह का रोमांच भी पैदा हो गया है. तीन साल पहले ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें बर्खास्त करके डेरेन लीमन को कोच बना दिया था और अब आर्थर पाकिस्तान के कोच है. अब भी पर्थ में रहने वाले आर्थर के सामने ऑस्ट्रेलिया में पाकिस्तान की हार का सिलसिला रोकने और उसे ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर श्रृंखला जीतने वाली उप महाद्वीप की पहली टीम बनाने की कड़ी चुनौती है. इससे पहले भी वह ऑस्ट्रेलिया को उसकी सरजमीं पर हराने की रणनीति को अंजाम तक पहुंचा चुके हैं. जब वह 2008-09 में दक्षिण अफ्रीका के कोच थे तब उनकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया था. 


 


आर्थर ने कहा,‘‘इन खिलाड़ियों के लिये यहां आकर जीत दर्ज करना शानदार होगा. लेकिन हम किसी तरह के भ्रम में नहीं हैं. ऑस्ट्रेलिया बेहतरीन क्रिकेट टीम है और इन परिस्थितियों में हमारे लिये जीत हासिल करना आसान नहीं है.’’ पाकिस्तान की उम्मीदें वहाब रियाज और मोहम्मद आमिर के अगुवाई वाली आक्रमण पर टिकी हैं. स्टार्क ने आमिर के बारे में कहा,‘‘वह बेहद कुशल गेंदबाज है. विश्व क्रिकेट में हर कोई इस बारे में जानता है. वह अच्छी तेजी से गेंद करता है और स्विंग भी कराता है. वह अपने खेल को अच्छी तरह से समझता है.’’




और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास, बाबर ने खेला विनिंग शॉट
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक
खलिन जोशी ने J&K ओपन में सात शॉट की बनाई मजबूत बढ़त, 129 हुआ टोटल स्कोर
खलिन जोशी ने J&K ओपन में सात शॉट की बनाई मजबूत बढ़त, 129 हुआ टोटल स्कोर

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
प्रयागराज में बदलेगा राहुल गांधी के कार्यक्रम की जगह? KP ने दिया हाईकोर्ट के आदेश का हवाला
प्रयागराज में बदलेगा राहुल गांधी के कार्यक्रम की जगह? KP ने दिया हाईकोर्ट के आदेश का हवाला
Embed widget