एक्सप्लोरर

IND vs AUS: पारी और 132 रन से मिली हार तो बौखलाया ऑस्ट्रेलियाई मीडिया, जानें करारी शिकस्त के बाद किसने क्या लिखा

IND vs AUS 1st Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला टीम इंडिया ने एकतरफा अंदाज में जीता. भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को नागपुर टेस्ट में पारी और 132 रन से मात दी.

Nagpur Test: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में भारतीय पिचों को लेकर बहुत कुछ लिखा जा रहा था. कोई BCCI पर निष्पक्ष पिच नहीं बनाने के आरोप लगा रहा था तो कोई अभ्यास के लिए अच्छी पिच नहीं देने पर भारतीय बोर्ड पर निशाना साध रहा था. हालांकि, अब जब ऑस्ट्रेलिया की टीम नागपुर टेस्ट में चारों खाने चित हो गई तो ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने अपनी टीम पर जमकर भड़ास निकाली है.

ऑस्ट्रेलिया के अलग-अलग मीडिया हाउस में छपी खबरों का सार निकालें तो सामने यह आता है कि नागपुर की पिच दोनों टीमों के लिए एक जैसी थी लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने वहां रन बनाए और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज फ्लॉप रहे. बाएं हाथ के बल्लेबाजों के सामने का हिस्सा सूखा छोड़ने पर ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के बल्लेबाजों को ज्यादा नुकसान होने वाली खबरों का भी ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में खंडन हो गया. ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के मुताबिक, भारतीय बाएं हाथ के बल्लेबाजों ने उस पिच पर खूब रन बनाए, जबकि ऑस्ट्रेलिया के लेफ्ट हैंडर्स थोड़ी देर भी पिच पर नहीं टिक सके.

किसने क्या लिखा?
news.com.au ने लिखा, मैच से पहले पिच पर काफी विवाद था. लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम का खेल देखने के बाद अब इस बात में कोई दम नहीं रह गया है कि पिच के कारण ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन खराब रहा.

सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड ने नागपुर टेस्ट की तुलना गॉले टेस्ट मैच से करते हुए लिखा, गाले में दिनेश चांदीमल तो नागपुर में रोहित शर्मा, रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल जैसे तकनीकी रूप से मजबूत विपक्षी खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया को खेल से बाहर कर दिया.

फॉक्स स्पोर्ट ने लिखा, भारत के बिछाए जाल में ऑस्ट्रेलियाई टीम फंस गई. कहा जा रहा था कि यह पिच बाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए बेहद खतरनाक होगी. डेविड वार्नर जैसे बल्लेबाज इसी डर से वहां नौसिखिये की तरह खेलते दिखे, जबकि भारत के बाएं हाथ के बल्लेबाजों ने कमाल की बल्लेबाजी की. मेहमान टीम ने पिच पर संघर्ष करते हुए जैसे-तैसे 177 और 91 रन बनाए जबकि भारतीय टीम ने एक ही पारी में 400 रन बना डाले.

यह भी पढ़ें...

IND vs PAK T20 Live Streaming: कब होगा भारत-पाक के बीच मुकाबला? जानें कब, कहां और कैसे देख सकेंगे लाइव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-श्रीलंका टेस्ट के दूसरे दिन का बदला टाइम! ओवर्स भी बढ़ेंगे
भारत-श्रीलंका टेस्ट के दूसरे दिन का बदला टाइम! ओवर्स भी बढ़ेंगे
Highlights: भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा गॉल टेस्ट का पहला दिन, पडिक्कल ने जड़ा ऐतिहासिक शतक
Highlights: भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा गॉल टेस्ट का पहला दिन, पडिक्कल ने जड़ा ऐतिहासिक शतक
टीम इंडिया को लगा झटका, केएल राहुल चोटिल; परेशान कर देंगी तस्वीरें
टीम इंडिया को लगा झटका, केएल राहुल चोटिल; परेशान कर देंगी तस्वीरें
IND vs SL 1st Test Day 1 Highlights: भारत के नाम रहा पहले टेस्ट का पहला दिन, देवदत्त पडिक्कल का ऐतिहासिक शतक
भारत के नाम रहा पहले टेस्ट का पहला दिन, देवदत्त पडिक्कल का ऐतिहासिक शतक

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget