एक्सप्लोरर

IND vs AUS: हार से निराश ऑस्ट्रेलियाई कोच बोले- भारतीयों को कभी भी कमतर नहीं आंकना

ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर ने कहा, "बेहतरीन टेस्ट सीरीज थी. अंत में एक हारता है तो एक जीतता है. आज टेस्ट क्रिकेट जीता. हमें यह हार लंबे समय तक चुभेगी. इस जीत का श्रेय पूरी तरह से भारत को जाता है. हमने इससे सबक सीखा है."

भारत के हाथों टेस्ट सीरीज हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने कहा है कि भारतीयों को कभी भी कमतर करके नहीं आंकना चाहिए. भारत ने गाबा में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को तीन विकेट से हरा दिया और चार मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 से अपने नाम करते हुए ऑस्ट्रेलिया में लगातार दूसरी बार टेस्ट सीरीज जीती.

भारत की यह जीत उसके अधिकतर मुख्य खिलाड़ियों के बिना आई. कप्तान विराट कोहली पहले टेस्ट मैच के बाद अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए स्वदेश लौट गए थे. ईशांत शर्मा चोटिल होने के कारण दौरे पर नहीं थे. मोहम्मद शमी बीच दौरे में चोटिल हो गए. यही हाल उमेश यादव, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, हनुमा विहारी का था, जो चोटिल हो गए.

इसके अलावा भारत को पहले टेस्ट मैच में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था, क्योंकि टीम दूसरी पारी में 36 रनों पर ही ऑल आउट हो गई थी जो उसका टेस्ट की एक पारी में सबसे कम स्कोर है.

लैंगर ने 'चैनल सेवन' से कहा, "बेहतरीन टेस्ट सीरीज थी. अंत में एक हारता है तो एक जीतता है. आज टेस्ट क्रिकेट जीता. हमें यह हार लंबे समय तक चुभेगी. इस जीत का श्रेय पूरी तरह से भारत को जाता है. हमने इससे सबक सीखा है."

उन्होंने कहा, "पहली बात, कभी किसी चीज को हल्के में नहीं लेना और दूसरा यह कि भारतीयों को कभी कमतर नहीं आंकना. भारत की आबादी लगभग डेढ़ अरब है और अगर आप उसकी प्लेइंग इलेवन में हैं तो वाकई काफी उम्दा और मजबूत खिलाड़ी होंगे."

लैंगर ने आगे कहा कि एडिलेड में 36 रन पर ढेर होने के बाद भारत ने जिस तरह से वापसी की, वह शानदार थी. उन्होंने कहा कि जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा जैसे बड़े खिलाड़ियों के चोटिल होने के बावजूद ऐसी जीत बहुत बड़ी उपलब्धि है.

आस्ट्रेलियाई कोच ने कहा, "भारतीय टीम की जितनी तारीफ की जाए, कम है. पहले मैच में तीन दिन में हारने के बाद भी उन्होंने हौसला नहीं छोड़ा और बेहतरीन वापसी की. हमें बड़ा सबक मिला है और अब कभी भारत को हल्के में नहीं लेंगे."

लैंगर ने मैच में नाबाद 89 रन बनाकर भारत को जीत की मंजिल तक पहुंचाने वाले बल्लेबाज ऋषभ पंत की तारीफ करते हुए कहा, "पंत की पारी एक शानदार पारी थी. उनकी पारी देखकर मुझे हेडिंग्ले में बेन स्टोक्स की पारी याद आ गई. वह बिल्कुल निडर होकर खेले. यह एक अविश्वसनीय पारी रही."

यह भी पढ़ें- 

IPL 2021 Player Retention List: CSK ने रैना और धोनी को किया रिटेन, राजस्थान रॉयल्स ने स्टीव स्मिथ को किया रिलीज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाइनल में गुर्राना अर्शदीप सिंह को पड़ा भारी, ICC ने ठोक दिया भारी भरकम जुर्माना, जानें पूरा मामला
फाइनल में गुर्राना अर्शदीप सिंह को पड़ा भारी, ICC ने ठोक दिया भारी भरकम जुर्माना
BCCI ने टीम इंडिया को दिए 131 करोड़, किस किसको मिलेगा ये पैसा? जानें
BCCI ने टीम इंडिया को दिए 131 करोड़, किस किसको मिलेगा ये पैसा? जानें
Suryakumar Yadav Exclusive: 'वर्ल्ड चैंपियन' सूर्यकुमार यादव ने संजू सैमसन पर खोला बड़ा राज, एबीपी से खास बातचीत में किया खुलासा
सूर्यकुमार यादव ने संजू सैमसन पर खोला बड़ा राज, एबीपी से खास बातचीत में किया खुलासा
कीर्ति आजाद के 'विवादित' बयान पर ईशान किशन ने दिया जवाब, मंदिर में ट्रॉफी ले जाना ठहराया था गलत
कीर्ति आजाद के 'विवादित' बयान पर ईशान किशन ने दिया जवाब, मंदिर में ट्रॉफी ले जाना ठहराया था गलत

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट जंग का असर, हवाई यात्रा होगी महंगी, एअर इंडिया ने बढ़ाया किराया, दिल्ली से लंदन का टिकट लाख रुपये पार
मिडिल ईस्ट जंग का असर, अब हवाई यात्रा होगी महंगी, एअर इंडिया ने बढ़ाया किराया
LGP सिलेंडर का जिक्र कर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'कहीं ऐसा न हो कि सरकार...'
LGP सिलेंडर का जिक्र कर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'कहीं ऐसा न हो कि सरकार...'
ईरान युद्ध में अमेरिका-इजरायल ने अरबों फूंके, रूस की लगी लॉटरी, जानें पुतिन ने कैसे करी कमाई
ईरान युद्ध में अमेरिका-इजरायल ने अरबों फूंके, रूस की लगी लॉटरी, जानें पुतिन ने कैसे करी कमाई
Dhurandhar 2 Ticket Prices: पेड प्रिव्यू के नाम पर धुरंधर 2 के मेकर्स लूट रहे आपकी जेब, तीन हजार तक पहुंची एक टिकट की कीमत
पेड प्रिव्यू के नाम पर 'धुरंधर 2' के मेकर्स लूट रहे आपकी जेब, तीन हजार तक पहुंची एक टिकट की कीमत
फाइनल में गुर्राना अर्शदीप सिंह को पड़ा भारी, ICC ने ठोक दिया भारी भरकम जुर्माना, जानें पूरा मामला
फाइनल में गुर्राना अर्शदीप सिंह को पड़ा भारी, ICC ने ठोक दिया भारी भरकम जुर्माना
तेल संकट के बीच आई राहत भरी खबर, केंद्र सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला, PM मोदी बोले- मिडिल ईस्ट में जंग से...
LPG के उत्पादन में 10% की बढ़ोतरी, तेल संकट के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला
अब भारत में धुआंधार निवेश करेगा चीन, सरकार ने शर्तों में दी ढील... मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
अब भारत में धुआंधार निवेश करेगा चीन, सरकार ने शर्तों में दी ढील... मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
Pune Porsche Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल को 22 महीने बाद दी बेल
पुणे पोर्शे हादसे में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल को 22 महीने बाद दी बेल
Embed widget